{"_id":"616eb5d0b100f4391e4ef4a7","slug":"ajit-agarkar-says-shardul-shuld-replace-bhuvneshwar-in-team-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2021: पहले अभ्यास मैच में खराब प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर को बाहर करने की मांग, दिग्गज बोले- शार्दुल को मिले जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2021: पहले अभ्यास मैच में खराब प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर को बाहर करने की मांग, दिग्गज बोले- शार्दुल को मिले जगह
Tue, 19 Oct 2021 05:56 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 19 Oct 2021 05:56 PM IST
सार
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। वहीं पार्थिव पटेल ने भी इसी बात के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
अजीत अगरकर का मानना है कि भुवनेश्वर की जगह शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय टीम को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। पहले अभ्यास मैच में भारत इंग्लैंड को हरा चुका है, जबकि दूसरा अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर करने की मांग उठने लगी है। कई दिग्गजों का मानना है कि भुवनेश्वर की जगह शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर और विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी शार्दुल को टीम में शामिल करने की वकालत की है।
अजीत अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा कि भारतीय टीम जडेजा को प्रमुख बल्लेबाज की तरह इस्तेमाल कर सकती है, जो गेंदबाजी भी कर सकता है। यूएई में अगर पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही है तब पांच गेंदबाजों के साथ उतरा जा सकता है वरना भारत को छह गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। इनमें तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर होने चाहिए। अगरकर ने कहा "अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करते हैं तो मैं बुमराह, शमी, शार्दुल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर को गेंदबाज के रूप में चुनना पसंद करूंगा।" अगरकर ने अपनी टीम में भुवनेश्वर और अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
अजीत अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा कि भारतीय टीम जडेजा को प्रमुख बल्लेबाज की तरह इस्तेमाल कर सकती है, जो गेंदबाजी भी कर सकता है। यूएई में अगर पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही है तब पांच गेंदबाजों के साथ उतरा जा सकता है वरना भारत को छह गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। इनमें तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर होने चाहिए। अगरकर ने कहा "अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करते हैं तो मैं बुमराह, शमी, शार्दुल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर को गेंदबाज के रूप में चुनना पसंद करूंगा।" अगरकर ने अपनी टीम में भुवनेश्वर और अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
अभ्यास मैच में शमी ने की थी अच्छी गेंदबाजी
इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत के लिए मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की थी और तीन विकेट निकाले थे। उनके अलावा बुमराह और अश्विन ने काफी कंजूसी से अपने ओवर किए थे और रन नहीं खर्चे थे। वहीं भुवनेश्वर कुमार और राहुल चाहर के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे थे। बल्लेबाजी में ईशान किशन और लोकेश राहुल ने तूफानी अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन को मौका देने की बात हो रही है।
पार्थिव ने बताया क्या होगी भारतीय टीम
पूर्व भारतीय विकटेकीपर पार्थिव पटेल ने भी भारतीय टीम में भुवनेश्वर और शार्दुल ठाकुर को लेकर संशय जताया है। उन्होंने कहा कि रोहित और राहुल भारत के लिए ओपनिंग करेंगे। विराट तीसरे, सूर्यकुमार चौथे और पंत पांचवे नंबर पर खेलेंगे। गेंदबाजी न करने पर भी हार्दिक को फिनिशर के रूप में टीम में जगह मिल सकती है। इसके बाद जडेजा, वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि शमी और बुमराह तेज गेंदबाज होंगे। आखिरी स्थान के लिए लड़ाई शार्दुल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार के बीच है। विराट को आने वाले समय में यही फैसला करना होगा।
हार्दिक के स्थान के दावेदार थे शार्दुल
टी-20 वर्ल्डकप शुरु होने से पहले हार्दिक पांड्या की जगह शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम में शामिल करने की बातें हो रही थी। क्योंकि शार्दुल ने बल्ले के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया है और अच्छी गेंदबाजी भी कर रहे हैं। वहीं हार्दिक फिलहाल गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और बल्ले के साथ भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभ्यास मैच में भी उन्होंने दो चौके जरूर लगाए, लेकिन उनका एक ही शॉट तारीफ के लायक था। हालांकि, भुवनेश्वर के खराब प्रदर्शन के चलते हार्दिक की कमी छिप गई है और सभी भुवनेश्वर की जगह पर शार्दुल को टीम में शामिल करने की बात कह रहे हैं।