फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane will not play for Leicestershire in the county decided to take a break from cricket

Ajinkya Rahane: काउंटी में लीसेस्टरशायर के लिए नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, क्रिकेट से ब्रेक का लिया फैसला

Sun, 30 Jul 2023 04:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 30 Jul 2023 04:40 PM IST
सार

रहाणे को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया को चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 और 46 रन की पारी खेली थी। उसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर उपकप्तान बनाया गया था। 

विज्ञापन
Ajinkya Rahane will not play for Leicestershire in the county decided to take a break from cricket
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुछ दिन के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज दौरे से लौटने के बाद रहाणे परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। साथ ही वह साल के अंत में होने वाले दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं। रहाणे ने इस कारण काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशायर के लिए खेलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


रहाणे को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया को चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 और 46 रन की पारी खेली थी। उसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर उपकप्तान बनाया गया। हालांकि, यह दौरा रहाणे के लिए भूलने वाला रहा और वह दो पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। रहाणे ने दो टेस्ट की दो पारियों में तीन और आठ रन ही बना सके थे। वह सीमित ओवरों की योजनाओं में नहीं हैं। ऐसे में उन्हें क्रिकेट से दो-तीन महीने के लिए ब्रेक मिल सकता है। इस दौरान टीम इंडिया को राष्ट्रमंडल खेल, एशिया कप और विश्व कप में खेलना है।
विज्ञापन


लीसेस्टरशायर ने रहाणे को लेकर जारी किया बयान
रहाणे पहले की योजना के अनुसार इंग्लिश काउंटी टीम लीसेस्टरशायर में शामिल नहीं होंगे। वह अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के बाद क्रिकेट से ब्रेक चाहते हैं। 35 वर्षीय रहाणे को जून में काउंटी क्लब में शामिल होना था, लेकिन बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण उनके आगमन को आगे बढ़ा दिया गया था। लीसेस्टरशायर ने कहा कि उन व्यस्तताओं को पहले उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया था। रहाणे ने अब अगस्त और सितंबर के दौरान क्रिकेट से ब्रेक लेने की इच्छा व्यक्त की है। इसका अर्थ है कि वह योजना के अनुसार लीसेस्टरशायर के लिए नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे की जगह टीम में शामिल होंगे हैंड्सकॉम्ब
लीसेस्टरशायर के क्रिकेट निदेशक ने क्लाउड हेंडरसन अपने बयान में कहा, ''सबसे पहले हम अजिंक्य की स्थिति को पूरी तरह से समझ रहे हैं। उन्होंने हाल के महीनों में  काफी यात्रा की है। उनका शेड्यूल काफी व्यस्त था। हम उन्हें फ्रेश होने और अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने की उनकी इच्छाओं को स्वीकार करते हैं। हम अजिंक्य के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्वीकार करते हैं कि क्रिकेट में परिस्थितियां कैसे तेजी से बदल सकती हैं। वह हमारी समझ के लिए बेहद आभारी हैं और भविष्य में लीसेस्टरशायर के लिए खेलने की उम्मीद करते हैं।" रहाणे की जगह ऑस्ट्रेलियाई पीटर हैंड्सकॉम्ब लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed