फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya rahane slams century against west indies after two years now dedicated it to his fans

दो साल बाद रहाणे ने लगाया था शतक, अब अपनी पारी को इन्हें किया समर्पित

Tue, 27 Aug 2019 03:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Aug 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya rahane slams century against west indies after two years now dedicated it to his fans
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्द्धशतक और फिर शतक लगाने वाले भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि यह प्रदर्शन उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने पिछले दो साल के संघर्ष के दौरान उनका साथ दिया। मैन ऑफ द मैच रहे रहाणे का पिछले दो साल में यह पहला टेस्ट शतक है।

विज्ञापन


रहाणे ने कहा, ‘यह शतक खास है। हैंपशायर (इंग्लैंड काउंटी) के साथ जुड़ने से मुझे फायदा हुआ। मैं यह शतक उन सभी को समर्पित करता हूं जिन्होंने मुश्किल समय में मेरा समर्थन किया।’ मैच में रहाणे ने पहली पारी में जहां 81 रन बनाए थे वहीं दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 102 रन ठोंके।
विज्ञापन


रहाणे ने पिछले 17 टेस्ट मैचों में शतक नहीं लगाया था। उन्होंने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में 242 गेंद में 102 रन के साथ टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रनों के विशाल अंतर से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed