{"_id":"602688c0fa69bb3aa565af70","slug":"ajinkya-rahane-says-will-not-give-you-masala-on-captaincy-virat-is-our-captain-and-will-remain-our-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहाणे बोले- विराट हमारे कप्तान हैं और रहेंगे, कप्तानी पर कोई मसाला नहीं दूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहाणे बोले- विराट हमारे कप्तान हैं और रहेंगे, कप्तानी पर कोई मसाला नहीं दूंगा
Fri, 12 Feb 2021 07:25 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानी कल से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिक्य रहाणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अलग अलग सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
इस बीच जब जब पूछा गया कि पहले टेस्ट में खिलाड़ियों का बॉडी लैंग्वेज (भाव-भांगिमा) सकारात्मक नहीं लग रही थी क्या यह कप्तानी में बदलाव के कारण ऐसा हुआ। इस पर रहाणे ने कहा, 'खेल में जब आपकी ऊर्जा थोड़ी कम हो जाए तो ऐसा होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि यह कप्तानी में बदलाव के कारण हुआ है। मैंने पहले भी कहा है कि विराट हमारे कप्तान हैं और रहेंगे।'
विज्ञापन
दरअसल, रहाणे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक मंझे हुए खिलाड़ी की तरह दिखे और हर सवाल का जवाब चतुराई से दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'अगर आप खोद कर कुछ मसाला निकालना चाह रहे है तो, दुर्भाग्य से आपको वह नहीं मिलेगा। बॉडी लैंग्वेज के नकारात्मक होने के कई कारण होते है पहले टेस्ट में शुरुआती दो दिनों के विकेट के कारण ऐसा हो सकता है। कई और कारण भी हो सकते है।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'वह जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया में खेले और यहां खेल रहे हैं वह हमारे लिए काफी जरूरी है। उन्हें लगभग 80 टेस्ट मैच खेले हैं और अपने खेल के बारे में वह अच्छे से जानते हैं, उनकी क्षमता पर सवाल नहीं उठ सकता।' बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को 227 रन से गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी रहाणे का बचाव किया था।