{"_id":"59c67b6b4f1c1b26688b627a","slug":"ajinkya-rahane-reveled-why-he-meet-with-sachin-tendulkar-in-nets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहाणे ने किया खुलासा सचिन से क्यों की थी नेट्स पे मुलाकात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहाणे ने किया खुलासा सचिन से क्यों की थी नेट्स पे मुलाकात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे और सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी क्रिकेटर के लिए सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी पर चर्चा करना बहुमूल्य और इम्पॉर्टेंट क्षण होता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मैन ऑफ द मैच बनने के बाद श्रीलंका में अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिलने के बाद रहाणे ने सचिन तेंदुलकर से नेट्स के दौरान मुलाकात की थी। और अपनी बल्लेबाजी के बार में उनसे चर्चा भी की थी। इसके बाद उनका आत्मविश्वास निश्चित तौर पर बढ़ा होगा। रहाणे ने सचिन से मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की और लिखा, एक शानदार नेट सेशन रहा। आपके समय और प्रेरणादायक शब्दों के लिए धन्यवाद सचिन पाजी।
इंदौर में सचिन के साथ हुई मुलाकात के बारे में रहाणे ने कहा, मैंने श्रीलंका दौरे से लौटने के बाद मुंबई के बांद्रा कुरला कॉम्पलेक्स में चार दिन अभ्यास किया। जब मेरी सचिन तेंदुलकर से मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा, अपना खेल खेलो औप उसी पर ध्यान दो। तुम्हें कई मौके मिलेंगे और कई बार नहीं। आपके हाथ में केवल तैयारी करना है। खेल के दौरान आपका माइंडसेट सही होना चाहिए। रहाणे ने आगे बताया कि उन्होंने मुझसे तकनीक के बार में कोई बात नहीं की। मेरी उनसे खेल के मानसिक पहलुओ के बारे में बात हुई।
सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद सफल रहे हैं। रहाणे ने बताया कि उनसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की लेंथ और अन्य पहलुओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कंगारू गेंदबाजी को लाइन-लेंथ के बारे में बताया कि उनका सामना करने के लिए किस तरह और कैसे तैयारी करनी चाहिए। उनसे चर्चा करने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।