फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane Make a Comeback in Indian Test Team Know IPL 2023 CSK Rahane Run Stats credits captain MS DHONI

WTC Final: टी20 में ताबड़तोड़ रन बनाकर टेस्ट में वापस लौटे अजिंक्य रहाणे, CSK के कप्तान धोनी ने ऐसे बदला करियर

Tue, 25 Apr 2023 03:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 25 Apr 2023 03:10 PM IST
सार

रहाणे जब अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर हुए तो वह काफी दबाव में थे। उनका आईपीएल 2022 में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। फिर रहाणे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी टीम से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane Make a Comeback in Indian Test Team Know IPL 2023 CSK Rahane Run Stats credits captain MS DHONI
अजिंक्य रहाणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजिंक्य रहाणे ने 15 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर ली है। रहाणे को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। जनवरी 2022 में खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से बाहर होने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। रहाणे की वापसी में भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ है।
विज्ञापन


रहाणे जब अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर हुए तो वह काफी दबाव में थे। उनका आईपीएल 2022 में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। फिर रहाणे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी टीम से बाहर कर दिया। आईपीएल में उन्होंने अपना बेस प्राइस घटाया और 50 लाख के ग्रुप में खुद को शामिल किया। पिछली बार जब आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई तो रहाणे पर चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा किसी ने बोली नहीं लगाई। सीएसके ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीद लिया।
विज्ञापन

Ajinkya Rahane Make a Comeback in Indian Test Team Know IPL 2023 CSK Rahane Run Stats credits captain MS DHONI
बल्लेबाजी के दौरान अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने रहाणे पर किया था भरोसा
चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल में एक ऐसी टीम है जिसने हमेशा अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव खेला है। शेन वॉटसन जब अपने करियर के अंतिम दौर में थे तो चेन्नई ने उन्हें खरीदा। रॉबिन उथप्पा को जब आईपीएल में कोई टीम नहीं खरीदना चाहती थी तब चेन्नई ने उन्हें शामिल किया। उसी लिस्ट में रहाणे भी शामिल हो गए। महेंद्र सिंह धोनी को युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण चाहिए होता है। रहाणे पर उन्होंने भरोसा दिलाया। माही की कप्तानी में मुंबई का यह खिलाड़ी लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेला था। धोनी उनकी खूबी और कमियों को जानते थे।

चेन्नई के कोचिंग स्टाफ ने रहाणे का हौसला बढ़ाया
रहाणे ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में दो शतकों की मदद से 57.63 की औसत से 634 रन बनाए थे। हालांकि, उनकी टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी थी। इसके बाद वह चेन्नई सुपरकिंग्स कैंप में पहुंचे। वहां धोनी के अलावा कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बल्लेबाज कोच माइकल हसी ने रहाणे की बल्लेबाजी पर काम किया। रहाणे को खुलकर खेलने की सलाह दी और हमेशा तैयार रहने के लिए कहा।

Ajinkya Rahane Make a Comeback in Indian Test Team Know IPL 2023 CSK Rahane Run Stats credits captain MS DHONI
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी से की वापसी
चेन्नई ने दो मैचों के बाद रहाणे को टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर रहाणे ने वापसी का एलान कर दिया। उसके बाद उन्होंने 31, 37, नौ और नाबाद 71 रन की पारी खेली। पांच पारियों में उनके 52.25 की औसत से 209 रन हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.04 है। रहाणे ने अपनी वापसी का श्रेय कप्तान धोनी को दिया। 

रहाणे ने धोनी के लिए कही यह बात
रहाणे ने कहा, "मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट यह है कि मुझे खेलने का मौका मिल रहा है। जब चेन्नई ने मुझे चुना तो मैं बहुत खुश था। उन्होंने मुझे खेलने और अपनी क्षमताओं को दिखाने का अवसर दिया।'' धोनी को श्रेय देते हुए रहाणे ने कहा कि उन्हें बस एक अवसर की आवश्यकता थी। विश्व कप विजेता कप्तान ने उन्हें अपने फॉर्म को फिर से तलाशने के लिए पूरा समय दिया। रहाणे ने कहा, ''जब आप माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) के नेतृत्व में खेलते हैं तो आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर आप हमेशा आगे बढ़ना चाहते हैं।''
विज्ञापन

Ajinkya Rahane Make a Comeback in Indian Test Team Know IPL 2023 CSK Rahane Run Stats credits captain MS DHONI
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
रहाणे ने भारत के लिए खेले हैं 82 टेस्ट
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए पिछला टेस्ट 11 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस मैच के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने भारत के लिए 82 टेस्ट मैचों में 38.52 की औसत से 4932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। भारत के लिए कई मैचों में कप्तानी कर चुके रहाणे की 15 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed