फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane is reportedly on the cusp of being named Kolkata Knight Riders captain for the IPL 2025 season

IPL: वेंकटेश अय्यर नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज को कप्तान बना सकती है केकेआर; आधार मूल्य पर टीम में किया था शामिल

Mon, 02 Dec 2024 01:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:21 PM IST
सार

केकेआर ने पिछले सप्ताह सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुई आईपीएल नीलामी में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था और माना जा रहा था कि वेंकटेश कप्तान बनने के दावेदार हैं, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम की नजरें किसी और खिलाड़ी को कमान सौंपनी पर लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane is reportedly on the cusp of being named Kolkata Knight Riders captain for the IPL 2025 season
वेंकटेश अय्यर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अगले आईपीएल सीजन से पहले कप्तान चुनने की चुनौती है। पिछले सीजन तक श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन मेगा नीलामी से पहले केकेआर ने उन्हें रिटेन नहीं किया था और नीलामी में भी उन्हें नहीं खरीद पाई थी। श्रेयस अब पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और ऐसे में टीम को अब कप्तान की तलाश है। 
विज्ञापन

केकेआर ने पिछले सप्ताह सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुई आईपीएल नीलामी में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था और माना जा रहा था कि वेंकटेश कप्तान बनने के दावेदार हैं, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम की नजरें किसी और खिलाड़ी को कमान सौंपनी पर लगी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केकेआर अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बना सकती है। रहाणे को कोलकाता फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये के आधार मू्ल्य पर आखिर में खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे को कप्तानी का अच्छा अनुभव 
रहाणे कई टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कमान संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई बार भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। वह फिलहाल रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कमान भी संभाल रहे थे। आईपीएल में रहाणे ने 2018 और 2019 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी। रहाणे के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। केकेआर नीलामी में कप्तानी के लिए किसी मजबूत खिलाड़ी को नहीं खरीद सकी थी और बताया जा रहा है कि अब वह रहाणे को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन

वेंकटेश ने भी कप्तान बनने की इच्छा जताई थी
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने मीडिया रिपोर्ट्स में बताया, 'हां, इस समय 90 प्रतिशत तय है कि रहाणे ही केकेआर के कप्तान होंगे। उन्हें कप्तानी का विकल्प बनने के लिए ही नीलामी में खरीदा गया था।' इससे पहले, वेंकटेश ने भी खुद को कप्तान की दौड़ में शामिल बताया था और कमान संभालने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कप्तानी एक पद है, लेकिन लीडरशीप वो है जो एक ऐसा वातारण खड़ा करे जहां सभी को महसूस हो कि वह टीम के लिए खेल सकता है और अपना योगदान दे सकता है। अगर मुझे जिम्मेदारी दी जाती है तो मुझे काफी खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed