फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane gave a big update on fitness will be able to return after six to eight weeks

Ajinkya Rahane Fitness: अजिंक्य रहाणे ने फिटनेस पर दी बड़ी अपडेट, बताया कब तक पेशेवर क्रिकेट से रहेंगे दूर

Fri, 03 Jun 2022 04:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Jun 2022 04:14 PM IST
सार

रहाणे कोलकाता के 13वें लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से दूर होना पड़ा था। रहाणे के लिए यह आईपीएल बेहतरीन नहीं रहा था। उन्होंने सात मैचों में सिर्फ 133 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane gave a big update on fitness will be able to return after six to eight weeks
अजिंक्य रहाणे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से बाहर होना पड़ा था। रहाणे के मांसपेशियों में लगी चोट अब तक ठीक नहीं हुई है। उन्हें क्रिकेट मैदान पर वापसी करने में करीब दो महीने लग जाएंगे। इसकी जानकारी खुद रहाणे ने दी।
विज्ञापन


रहाणे कोलकाता के 13वें लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से दूर होना पड़ा था। रहाणे ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि उन्हें चोट से पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह से आठ हफ्ते लगेंगे। रहाणे ने कहा, ‘‘चोट लगना निराशाजनक था। हालांकि, मेरा रिहैबिलिटेशन बेहतर चल रहा है। मैं जल्दी ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा। 10 दिन मैंने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बिताए हैं। मैं अब फिर से वहां जाने वाला हूं।’’
विज्ञापन


भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्य क्रम के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अभी मैं पूरी तरह ठीक होने पर ध्यान दे रहा हूं। जल्द से जल्द ठीक होकर क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटना है। मुझे नहीं पता कि मैं कब वापसी कर पाऊंगा, लेकिन फिलहाल ऐसा लग रहा है कि छह से आठ हफ्ते लग जाएंगे। मैं अभी ज्यादा दूर की नहीं सोच रहा। एक बार में एक दिन और फिर एक बार में एक हफ्ते पर ध्यान दे रहा हूं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे के लिए यह आईपीएल बेहतरीन नहीं रहा था। उन्होंने सात मैचों में सिर्फ 133 रन बनाए थे। उनका औसत 19 और स्ट्राइक रेट 103.91 का रहा। रहाणे ने एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेली। उन्होंने 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद किया। मेलबर्न में खेली गई 112 रन की पारी उन्होंने विशेष बताया। रहाणे ने कहा, ‘‘मेलबर्न में शतक निश्चित तौर पर विशेष था। मुझे लगता है कि विदेशी मैदान पर मेरे द्वारा खेली गई वह सबसे यादगार पारी खेली थी।’’


रहाणे ने आगे कहा, ‘‘एडिलेड में 36 रन पर ऑल आउट हो जाने और मैच हारने के बाद अलग मानसिकता से मेलबर्न में जाकर शतक लगाना विशेष था। वह टेस्ट मैच जीतना भी खास था। वह शतक इसलिए विशेष था कि हमने टेस्ट मैच जीता था और अंत में सीरीज जीतने में सफल रहे थे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed