हार से घबराए पाक ने याद किया अपने 'विराट कोहली' को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप में शर्मनाक हार से घबराई पाकिस्तान को अपनी गलती का अहसास हुआ है। उन्होंने अपने विराट कोहली को वर्ल्ड कप के लिए वापस बुला लिया है। पाक क्रिकेट टीम में अहमद शहजाद की वापसी हुई है।
शहजाद को टीम के युवा बल्लेबाज खुर्रम मंजूर की जगह टीम में शामिल किया गया है। शहजाद को टीम में शामिल न किए जाने पर पाक बोर्ड ने अफसोस भी जताया। बोर्ड ने खुर्रम को टीम में शामिल किए जाने को भूल बताया है।
एशिया कप में पाक टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पाक ने इस टूर्नामेंट में खेले 4 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीते। जबकि ओवरऑल इस साल खेले 7 मैचों में टीम को सिर्फ तीन जीत हासिल हुई। खुर्रम ने एशिया कप में खेले तीन मुकाबलों में कुल 11 रन (10, 0 और एक रन) बनाए थे।टूर्नामेंट में खेली कुल 27 में से 20 गेंद पर उन्होंने एक भी रन नहीं लिया।
खुर्रम की नाकामी के बाद बैकफुट में पाक चयनकर्ता
पाक क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता हारुन रशीद ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि खुर्रम को टीम में शामिल करना एक जुए की तरह था जो काम नहीं आया। खुर्रम ने पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए उन पर दांव खेला गया था।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल शोएब मलिक पर भी इसी तरह दांव लगाया गया था, जो कामयाब रहा।
हारुन मंजूर ने आगे कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाक को अहमद शहजाद जैसे अनुभवी क्रिकेटर की जरुरत है। हारुन को यकीन है कि टी-20 वर्ल्ड कप में अहमद टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। शहजाद ने पाक सुपर लीग में 143.56 के स्ट्राइक रेट से कुल 299 रन बनाए हैं।