{"_id":"5ac33c2b4f1c1bd6618b52f8","slug":"agras-bablu-yadav-hts-double-century-in-academy-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस युवा बल्लेबाज ने इतनी कम गेंदों पर जमाया दोहरा शतक, जड़े 15 लंबे-लंबे छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस युवा बल्लेबाज ने इतनी कम गेंदों पर जमाया दोहरा शतक, जड़े 15 लंबे-लंबे छक्के
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
बबलू यादव
आगरा के एक क्रिकेटर ने मुंबई में आतिशी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में हलचल पैदा कर दी है। बबलू यादव नामक इस बल्लेबाज ने मुंबई में चल रही एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में 240 रन की तूफानी पारी खेली। बबलू ने विविधा सनराइज क्रिकेट एकेडमी की तरफ से खेलते हुए क्रॉस मैदान क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ दोहरा शतक जमाया।
विज्ञापन
विविधा सनराइज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विविधा एकेडमी के 9 ओवरों में 60 रन पर पांच विकेट गिर गए। इसके बाद मैदान में जो हुआ, वो वहां मौजूद क्रिकेट प्रेमियों के लिए एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में यादगार बन गया।
विज्ञापन
बबलू यादव ने सिर्फ 95 गेंदों में 35 चौके और 15 छक्कों की मदद से 240 रनों की नाबाद पारी खेली। विविधा सनराइज ने क्रॉस मैदान क्रिकेट एकेडमी के सामने 450 रनों के विशाल स्कोर का लक्ष्य दिया। बॉबी कुमार ने 42, अमित गर्ग ने 36 और निखिल सिंह ने 34 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की क्रॉस मैदान क्रिकेट एकेडमी 60 रनों पर ही ढेर हो गई। विविधा की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवांग गुरयानी ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
राइट आर्म लेग ब्रेक बॉलर अमित गर्ग ने तीन विकेट और बशारत अली ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ दे मैच बबलू यादव को दिया गया।