{"_id":"2dd8febeda0d7405fb5afa0b5f36727d","slug":"after-win-world-cup-2015-brad-haddin-says-about-final-match-against-new-zeland-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप जीतने की खुमारी में बड़बोले हुए ब्रेड हैडिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप जीतने की खुमारी में बड़बोले हुए ब्रेड हैडिन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 Mar 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 बनकर पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाने वाली आस्ॅट्रेलियाई टीम के विकेटकीपर ब्रेड हैडिन बड़बोले हो गए है। उन्होंने अपने ही क्रिकेट बोर्ड से पंगा ले लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, मेलबर्न में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ब्रेड हैडिन न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों के साथ उलझते हुए नजर आए थे। फाइनल मुकाबले में जब न्यूजीलैड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा तो कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम पहले बल्लेबाजी करने आए थे। उस वक्त हैडिन ने मैकुलम को चिढाते हुए कहा था कि "क्या तुम आज भी पिछली बार की तरह रन बनाने वाले हो।"
विज्ञापन
इस पर मैकुलम ने उन्हें हां में जवाब दिया। लेकिन पहले ही ओवर में 'डक' पर आउट होकर मैकुलम पवेलियम लौट गए। उनके आउट होने के बाद हैडिन उनके पास होकर गुजरे और कुछ कहकर निकल गए। मैच खत्म होने के बाद इस मामले में खुद मैकुलम ने भी खुलासा किया था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जब वर्ल्ड कप के हीरो रहे कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार हुए थे तो उस वक्त भी हैडिन ने उनके मुंह पर हंसकर उनकी खिल्ली उड़ाई थी। लेकिन गुप्टिल ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप वहां से निकल गए।
वर्ल्ड कप फतह करने के बाद हैडिन ने एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने जो किया वह सही किया। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ ऐसा करने को बिल्कुल जायज ठहराते हुए कहा कि "जब लीग मैचों के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में उनके घरेलु मैदान में मैच खेला था तो वह उनका वक्त था। उस वक्त हमारी टीम बिल्कुल भी सहज नहीं थी। लेकिन फाइनल मुकाबले में अपने घरेलु मैदान में हमारा हावी होना स्वाभाविक था।"
हैडिन यहां भी नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि यदि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड उन्हें लंबे समय से क्रिकेट से हटा भी ले तो कोई गम नहीं होगा। वह माइकल क्लार्क की तरह वनडे से संन्यास ले लेने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।