फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After scoring the first half-century in IPL, Akshar said – bowling is the first priority, said this on Warner

IPL 2023: आईपीएल में पहला अर्धशतक लगाने के बाद अक्षर बोले- गेंदबाजी पहली प्रमुखता, वॉर्नर पर कही यह बात

Wed, 12 Apr 2023 11:00 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 11:00 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के बाद अक्षर ने कहा कि जब आप क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में देश के लिए खेलते हुए तो आपके अंदर अलग आत्मविश्वास आता है।

विज्ञापन
After scoring the first half-century in IPL, Akshar said – bowling is the first priority, said this on Warner
अक्षर पटेल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

अक्षर पटेल को अपनी बल्ले से सफलता खूब रास आ रही है, लेकिन यह ऑलराउंडर गेंदबाजी की अपनी प्राथमिकता को नहीं भूला है। हालांकि बल्ले सफलता के बाद उन्हें गेंदबाजी में उतने विकेट नहीं मिले हैं, लेकिन अक्षर स्पष्ट करते हैं कि वह नेट पर बल्लेबाजी के मुकाबले गेंदबाजी ज्यादा करते हैं। वह एक बल्लेबाज के मुकाबले एक गेंदबाज ज्यादा हैं। वह अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत कर रहे हैं। अक्षर बताते हैं कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या से उन्हें ऐसी सलाहें मिली हैं, जिससे उनकी बल्लेबाजी निखरी है। अक्षर के मुताबिक इस साल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 31*, 65, 21* रन की पारियां खेलने के बाद उनके अंदर बतौर बल्लेबाज आत्मविश्वास आया है। तब से वह लगातार रन बना रहे हैं।
विज्ञापन


सलाहों के बाद बल्लेबाजी के प्रति बदली सोच
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के बाद अक्षर ने कहा कि जब आप क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में देश के लिए खेलते हुए तो आपके अंदर अलग आत्मविश्वास आता है। उनकी बल्लेबाजी भी इसी आत्मविश्वास का नतीजा है। पहले वह सोचते थे कि एक ऑलराउंडर के तौर पर 20-30 रन बनाने के बाद बड़े शॉट लगाओ, लेकिन उन्होंने अपनी सोच अब बदली है। वह पारी को फिनिश करने की सोच से बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने इस सोच और मानसिकता को अपनाया है, जिसका उन्हें बल्लेबाजी में फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन


स्ट्राइक रेट के बारे में वॉर्नर को सभी ने बोला है
दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान अक्षर का मानना है कि टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर टीम के लिए उदाहरण बनकर प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन परिस्थितियां उनके हक में नहीं है। वॉर्नर ने इस आईपीएल में तीन अर्धशतक की मदद से 209 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट वैसा नहीं रहा है। अक्षर खुलासा करते हैं कि वॉर्नर को उनके स्ट्राइक रेट के बारे में बोला गया है। कोच रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली, शेन वाटसन सभी ने उनसे इस बारे में बात की है। वह कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। अक्षर कहते हैं कि मुझे नहीं मालूम है कि वह बतौर बल्लेबाज क्या सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed