फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Nitin Menon Match Refree Javagal Srinath to also miss Champions Trophy had requested ICC for leave

Champions Trophy: नितिन मेनन के बाद यह भारतीय मैच अधिकारी भी नहीं जाएगा पाकिस्तान, जानें क्या है कारण

Thu, 06 Feb 2025 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Feb 2025 07:22 PM IST
सार

आईसीसी ने बुधवार को 15 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की थी जिसमें तीन मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के अधिकारी होंगे जिसका फाइनल नौ मार्च को होगा। 

विज्ञापन
After Nitin Menon Match Refree Javagal Srinath to also miss Champions Trophy had requested ICC for leave
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC

विस्तार

आईसीसी ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैच अधिकारियों की सूची जारी की थी। इसमें भारत के नितिन मेनन का नाम शामिल नहीं था क्योंकि उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल नहीं होने की इच्छा जताई थी। अब आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी इसका हिस्सा नहीं होंगे। इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होना है। 
विज्ञापन

आईसीसी ने अधिकारियों की सूची घोषित की 
आईसीसी ने बुधवार को 15 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की थी जिसमें तीन मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के अधिकारी होंगे जिसका फाइनल नौ मार्च को होगा। ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून, श्रीलंका के रंजन मदुगले और जिम्बाब्वे के एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट को आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी के रूप में नामित किया गया है। टूर्नामेंट के लिए चुने गए तीनों मैच रेफरी अनुभवी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनाथ ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ब्रेक मांगा है। इस रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा, हां, मैंने ब्रेक की मांग की है क्योंकि  नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीने में मैं घर से काफी दिन दूर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैच अधिकारी:
अंपायर: कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शारफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन।
मैच रेफरी: डेविड बून, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट।
विज्ञापन

आठ टीमें हिस्सा लेंगी
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed