फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After MS Dhoni now ICC rejected Chris Gayle’s request to use ‘Universe Boss’ logo in world cup 2019

धोनी के बाद क्रिस गेल भी नियमों में फंसे, ICC ने नहीं दी इस पसंदीदा चीज की इजाजत

Sun, 09 Jun 2019 09:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 09 Jun 2019 09:50 PM IST
सार


विज्ञापन
After MS Dhoni now ICC rejected Chris Gayle’s request to use ‘Universe Boss’ logo in world cup 2019
एमएस धोनी और क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के 'बलिदान बैज' वाले विकेटकीपिंग दस्ताने पहनने का अनुरोध खारिज नहीं किया बल्कि उन्होंने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को अपने बल्ले पर ‘यूनिवर्स बॉस’ लोगो के इस्तेमाल की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया।

विज्ञापन

 

दोनों ही मामलों में उपकरण नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया गया। स्वयं को ‘यूनिवर्स बॉस’ कहने वाले गेल ने आईसीसी से उन्हें अपने बल्ले पर इसके इस्तेमाल की अनुमति देने का अनुरोध किया था लेकिन उन्हें सूचित किया गया कि वह किसी भी व्यक्तिगत संदेश लिए किसी भी कपड़ों या खेल उपकरण का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

विज्ञापन

 

इस घटना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘आईसीसी धोनी के लिए अपवाद नहीं बना सकता था क्योंकि किसी भी व्यक्तिगत संदेश को उपकरण पर लगाने की अनुमति नहीं दी जाती। गेल भी ऐसा चाहते थे जब इससे इनकार कर दिया गया तो वह इसे मान गए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed