{"_id":"5c00f7dcbdec2241b1428f15","slug":"after-mithali-raj-controversy-ramesh-powar-unlikely-to-get-extension-as-women-s-team-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली राज से विवाद पड़ा रमेश पोवार को भारी, BCCI छीन सकता है कोच पद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली राज से विवाद पड़ा रमेश पोवार को भारी, BCCI छीन सकता है कोच पद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिताली राज-रमेश पोवार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी महिला क्रिकेटर बयानों के तीर छोड़ती हैं तो फिर कोच की ओर से जवाबी हमले होते हैं। पूरे घटनाक्रम के बीच अब जो एक चीज निकलकर सामने आ रही है वह है कोच रमेश पोवार का घटता कद।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार का करार समाप्त किया जा सकता है। वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट तक महिला क्रिकेट टीम के साथ पोवार का करार शुक्रवार को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो विवाद के बाद अब शायद ही पोवार का करार आगे बढ़ाया जाएगा। बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो बोर्ड ये फैसला पोवार और मिताली के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप के कारण हुए विवाद की वजह से ले सकता है।
विज्ञापन
बीसीसीआई इस बात से भी नाराज है कि कैसे बीसीसीआई के किसी बड़े सदस्य का फोन आने के बाद पोवार ने मिताली को सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया। जबकि मिताली ने बाहर किए जाने से पहले लगातार दो अर्धशतक लगाए थे और दोनों बार मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था।
सूत्रों ने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज से लौटने के बाद बीसीसीआई के साथ मीटिंग में पोवार इस बात का सही जवाब नहीं दे सके कि जब मिताली ओपनिंग करती हैं तो उन्हें मध्यक्रम में क्यों उतारा गया और इसके अलावा इतने अहम मैच से उन्हें बाहर क्यों किया गया।
बताते चलें कि भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर हाल ही में संपन्न वर्ल्ड टी-20 से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। इस अहम सेमीफाइनल में टीम से मिताली राज को बाहर कर दिया गया। जिसके बाद मिताली ने बीसीसीआई सीईओ को मेल लिखकर कोच रमेश पोवार पर खुद के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था।