फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Lauren Bell England captain Heather Knight withdraws from WPL 2024 RCB named Nadine de Klerk replacement

WPL: लॉरेन बेल के बाद इंग्लैंड की कप्तान ने डब्ल्यूपीएल से वापस लिया नाम, आरसीबी से जुड़ी यह अफ्रीकी खिलाड़ी

Sun, 28 Jan 2024 12:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 12:08 AM IST
सार

मार्च के महीने में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी वजह से इंग्लैंड की खिलाड़ी महिला प्रीमियर लीग से अपना नाम वापस ले रही हैं।

विज्ञापन
After Lauren Bell England captain Heather Knight withdraws from WPL 2024 RCB named Nadine de Klerk replacement
नदिनी डी क्लर्क (बाएं) हीदर नाइट (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने शनिवार, 27 जनवरी को आगामी महिला प्रीमियर लीग 2024 से अपना नाम वापस ले लिया। वह स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थीं। फ्रेंचाइजी ने 23 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण के लिए नाइट की जगह दक्षिण अफ्रीकी स्टार नादिन डी क्लर्क को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


33 वर्षीय नाइट से पहले इंग्लैंड की युवा तेज गेंदबाज लॉरेन बेल भी महिला प्रीमियर लीग 2024 से अपना नाम वापस ले चुकी हैं। बेल ने शुक्रवार को इस लीग से अपना नाम वापस लिया था। यूपी वॉरियर्ज की टीम ने लॉरेन बेल की जगह श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू को अपने साथ जोड़ा है।
विज्ञापन


इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाली इस सीरीज के चलते इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कथित तौर पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम और डब्ल्यूपीएल के बीच चयन करने के लिए कहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी वजह से इंग्लैंड की खिलाड़ी महिला प्रीमियर लीग से अपना नाम वापस ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूपीएल 2024 के लिए आरसीबी की अपडेटेड टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, आशा शोभना, दिशा कसाट, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, सब्बिनेनी मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स, नादिन डी क्लार्क।
 

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के सभी मैच मुंबई में खेले गए थे। हालांकि, दूसरे सीजन के सभी मुकाबले बेंगलुरू और दिल्ली में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed