फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After hitting a shot, the player fell on the ground, death is suspected due to heart attack, watch video

Video: शॉट लगाने के बाद लड़खड़ाकर मैदान पर गिरा खिलाड़ी, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, देखें चौंकाने वाला वीडियो

Mon, 03 Jun 2024 01:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 03 Jun 2024 01:32 PM IST
सार

मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। शॉट मारने के बाद वह अचानक मैदान पर गिर पड़ा जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
After hitting a shot, the player fell on the ground, death is suspected due to heart attack, watch video
शॉट मारने के बाद अचानक गिरा खिलाड़ी। - फोटो : screen grab

विस्तार

मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। शॉट मारने के बाद वह अचानक मैदान पर गिर पड़ा जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में बल्लेबाज की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिरा खिलाड़ी
रविवार को मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मैच शहर के कश्मीरा इलाके में एक फार्महाउस में एक कंपनी द्वारा आयोजित किया गया था। पीड़ित की पहचान राम गणेश तेवर के रूप में हुई है, जो घटना के समय बल्लेबाजी कर रहा था। छक्का मारने के तुरंत बाद वह बेहोश हो गया। तेवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्तांग में गेंद लगने से खिलाड़ी की मौत
यह पहली घटना नहीं है जब किसी खिलाड़ी की क्रिकेट मैच के दौरान मौत हुई। इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र का एक वीडियो चर्चा में आया था जिसमें एक बल्लेबाज के गुप्तांग में गेंद लगने के बाद वह मैदान पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा था। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed