{"_id":"5d42f2588ebc3e6cbc33a560","slug":"after-hasan-ali-now-pakistan-cricketer-imad-wasim-is-all-set-to-marriage-a-foreign-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हसन अली के बाद अब यह पाक क्रिकेटर भी लाएगा विदेशी दुल्हन, लंदन में दे बैठा था दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हसन अली के बाद अब यह पाक क्रिकेटर भी लाएगा विदेशी दुल्हन, लंदन में दे बैठा था दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Aug 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभी हसन अली की हिंदुस्तानी लड़की से शादी की खबरें ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर विदेशी लड़की से शादी करने जा रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के हरफननौला खिलाड़ी इमाद वसीम भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और लड़की पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक है।
2 of 5
इमाद वसीम
- फोटो : Getty
इमाद ने खुद इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इमाद वसीम भी विदेशी दुल्हनिया घर लाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की तारीख 26 अगस्त तय की गई है। इस्लामाबाद में होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं।
3 of 5
इमाद वसीम
- फोटो : ndtv
पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम का ब्रिटेन से गहरा नाता है। दरअसल, वह वेल्स के स्वानसिया में पैदा हुए हैं। वे इंग्लैंड और आयरलैंड में लीग क्रिकेट खेलते रहे हैं। इमाद के पिता ने थोड़े समय के लिए ब्रिटेन में काम किया था। इमाद के पिता इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमाद वसीम
- फोटो : Getty
काउंटी क्रिकेट में नॉटिंगमशायर की तरफ से खेलने वाले इमाद वसीम की सानिया अशरफ से पहली मुलाकात लंदन में हुई थी जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इमाद ने कहा, ‘शादी के लिए मैं एक हफ्ते की छुट्टी लूंगा। उसके बाद बाकी के मैचों के लिए नॉटिंगमशायर के लिए उपलब्ध रहूंगा।’
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, हाल ही में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली की भी हरियाणा निवासी भारतीय लड़की शामिया आरजू से शादी की खबरें आईं थीं। हालांकि हसन ने ट्विटर पर इन खबरों को गलत बताते हुए ट्वीट किया था कि उनकी शादी तय नहीं हुई है। वह इस बारे में जल्द ही जानकारी देंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।