{"_id":"5ab3e0414f1c1bbc758b6f77","slug":"after-gets-bcci-clean-chit-mohammed-shami-says-i-will-give-answer-to-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI से क्लीन चिट मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने बताया- कैसे देंगे सबको जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI से क्लीन चिट मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने बताया- कैसे देंगे सबको जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
shami
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी हसीन जहां के आरोपों से घिरे क्रिकेटर मोहम्मद शमी को बीसीसीआई से बड़ी राहत मिली है। शमी ने कहा कि अल्लाह का शुक्र है। मैंने कोई गलती नहीं की थी। मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी। आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करके इसका जवाब दूंगा। पहले जैसा से ही ईमानदारी और मेहनत से अपना प्रदर्शन जारी रखूंगा।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा कि मुझे बीसीसीआई पर पूरा भरोसा था। मैंने जो गलती नहीं की है, उसकी सजा मुझे नहीं मिलेगी। अल्लाह का शुक्र है। इस विवाद का असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दूंगा। इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ देने वालों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई का शुक्रगुजार है कि उन्होंने इस मामले की पूरी गहनता से जांच कराई। अब मेरा पूरा ध्यान आईपीएल पर है। दिल्ली के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करूंगा। अपने प्रदर्शन से ही बदनाम करने वालों का जवाब दूंगा।
विज्ञापन