{"_id":"5a8feb8c4f1c1bef7b8b904d","slug":"after-clerical-error-of-icc-pakistan-become-no-1-in-t20-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंगारू बोर्ड का खुलासा, ICC की गलती से खुद को माना बैठे थे नंबर वन, जबकि पाक है असली हकदार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारू बोर्ड का खुलासा, ICC की गलती से खुद को माना बैठे थे नंबर वन, जबकि पाक है असली हकदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : File
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार अपनी गलती मानते हुए यह स्वीकार कर लिया है कि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 ट्राई सीरीज में बिना एक भी मैच हारे कंगारू टीम सीरीज जीतने में तो कामयाब रही, लेकिन आईसीसी टी20 रैंकिंग में वह अब भी दूसरे नंबर पर है जबकि पाकिस्तान टॉप पर है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने पिछले हफ्ते यह बयान दिया था कि अगर ऑस्ट्रेलिया इस ट्राई सीरीज में बिना कोई मैच हारे सीरीज पर कब्जा करने में कामयाब रहता है तो उनकी टीम टी20 में नंबर वन हो जाएगी।
हालांकि कंगारू टीम ऐसा करने में तो कामयाब रही लेकिन नंबर वन नहीं बन पाई। इस पूरे घटनाक्रम पर बोर्ड ने एक बार फिर बयान जारी करते हुए कहा कि यह सारी गलतफहमी आईसीसी द्वारा दी गई क्लेरिकल एरर की वजह से हुई।

Trending Videos
'क्लेरिकल एरर' के कारण कैल्कुलेशन में हुई गलती
ऑस्ट्रेलिया टीम
बोर्ड ने कहा कि रैकिंग राउंड ऑफ पर ऑस्ट्रेलिया के 125.65 प्वॉइंट थे और पाकिस्तान के 125.84 अंक यानी वो पाकिस्तान से 0.19 अंक पीछे है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस छोटे फॉर्मेट में 2011 के बाद से नंबर वन नहीं बन पाया है। वहीं, टीम इंडिया रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। टेस्ट और वन-डे में भारतीय टीम नंबर-1 बनी हुई है।