{"_id":"6188013fb83b3b144006661f","slug":"after-2012-first-time-india-mens-cricket-team-failed-to-make-it-to-the-semifinal-at-an-icc-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट-धोनी-शास्त्री की तिकड़ी हुई फेल: 9 साल में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-धोनी-शास्त्री की तिकड़ी हुई फेल: 9 साल में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची टीम इंडिया
Mon, 08 Nov 2021 11:54 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 AM IST
सार
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद एकदिवसीय और टी-20 प्रारूप से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का एलान कर चुके विराट के लिए इस बार ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका था, लेकिन वह भी उनके हाथ से निकल गया। रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने वैसे तो अपनी कप्तानी में कई उपलब्धियां हासिल की लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का उनका सपना सिर्फ सपना बनकर ही रह गया।
विज्ञापन
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाए। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद एकदिवसीय और टी-20 प्रारूप से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का एलान कर चुके विराट के लिए इस बार ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका था, लेकिन वह भी उनके हाथ से निकल गया। रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने वैसे तो अपनी कप्तानी में कई उपलब्धियां हासिल की लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का उनका सपना सिर्फ सपना बनकर ही रह गया।
विज्ञापन
कोच रवि शास्त्री और तीन आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन के बावजूद विराट और उनकी टीम ने निराश किया। भारतीय टीम संयुक्त अरब अमीरात में चल रही टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 स्टेज में ही सिमटकर रह गई। टूर्नामेंट के सबसे आसान माने जा रहे ग्रुप बी में भी वह अपनी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी।
विज्ञापन
भारतीय टीम को अब सोमवार को नामीबिया के खिलाफ सिर्फ एक औपचारिक मैच ही खेलना है।क्योंकि टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।
9 साल में पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में नहीं पहुंचे
साल 2012 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय क्रिकेट टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। भारतीय टीम 2012 में श्रीलंका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी और इस बार भी उसे ग्रुप मुकाबले में ही बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
2012 से 2021 तक का आईसीसी टूर्नामेंट का सफर
- भारतीय टीम ने 2013 में एमएस धोनी की अगुवाई में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता और फिर 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में उप-विजेता बनी।
- टीम इंडिया ने एकदिवसीय वर्ल्ड कप में 2015 और 2019 दोनों बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
- भारतीय टीम फिर टी-20 वर्ल्ड कप में 2014 में उपविजेता रही और 2016 में सेमीफाइनल तक पहुंची।
- भारतीय टीम के पास एक बार फिर से खिताब जीतने का मौका था, लेकिन इसी साल यानी 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।