फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after 17 years Indian bowlers repeated this special event

17 साल बाद भारतीय गेंदबाजों की तिकड़ी ने दोहराया यह खास कारनामा

Mon, 27 Mar 2017 07:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 27 Mar 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
after 17 years Indian bowlers repeated this special event
अश्विन और जडेजा

धर्मशाला में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने 17 साल बाद एक खास कारनामा दोहराया। तीसरे दिन भारत की पहली पारी को 332 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी कंगारु टीम को भारतीय गेंदबाज उमेश यादव, आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा की तिकड़ी ने मात्र 137 रन पर ही ढ़ेर दिया। तीनों स्टार गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। 2000 के बाद यह पहला मौका है जब तीन भारतीय गेंदबाजों ने एक ही पारी में तीन-तीन विकेट हासिल किए। इससे पहले  इर्डन गार्डन में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों की तिकड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।

विज्ञापन


हालांकि भारत को जीत के लिए 87 रन की दरकार है और अभी उसके हाथ में दस विकेट हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। ओपनर लोकेश राहुल (13) और मुरली विजय (6) मैदान पर जमे हुए हैं। तीसरे दिन की शुरुआत करते हुए भारत ने छह विकेट पर 248 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी पहली पारी में 332 बनाकर 32 रन की मामूली बढ़त हासिल की। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने आॅस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 137 रन पर समेटने के बाद जीत की ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन


मेहमान टीम की ओर से ग्लेन मैैक्सवेल (45) के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की चुनौती का सामना नहीं कर पाया। पहली पारी में शतक जड़ने वाले कप्तान स्टीव स्मिथ भी दूसरी पारी में 17 रन ही भुवनेश्वर की गेंद पर बोल्ड होकर चलते बने। वहीं आर अश्विन ने मैक्सवेल को पगबाधा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed