{"_id":"655ce09c5bafd7ac000f5133","slug":"afghanistan-to-tour-india-for-three-match-t20i-series-starting-from-january-11-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: पहली बार अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेगा भारत, 11 जनवरी से शुरू होंगे मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: पहली बार अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेगा भारत, 11 जनवरी से शुरू होंगे मुकाबले
Tue, 21 Nov 2023 10:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:23 PM IST
सार
तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में, उसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में और तीसरा मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार द्विपक्षीय सीरीज होने जा रही है। यह सीरीज अगले साल जनवरी के महीने में खेली जाएगी। अब तक ये दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में ही वनडे और टी20 मैच खेली हैं। अफगानिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी, मंगलवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इसकी घोषणा की। सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी और 17 जनवरी तक चलेगी।
एसीबी के एक बयान में कहा गया ''अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जनवरी 2024 की शुरुआत में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। ये मैच 11, 14 और 17 जनवरी को खेले जाएंगे।"
तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में, उसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में और तीसरा मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में होगा। अफगानिस्तान और भारत एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं, लेकिन पहली बार इन दोनों देशों के बीच सीमित ओवर क्रिकेट की सीरीज हो रही है।
विज्ञापन
दोनों टीमें अब तक पांच टी-20 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिनमें से सभी में भारत ने जीत हासिल की है। अफगानिस्तान ने हाल ही में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारत का दौरा किया, जहां उन्होंने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में छठा स्थान हासिल किया।
अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही खेला था। यह मुकाबला भारत ने पारी और 262 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में इन दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज 2018 में हो चुकी है, लेकिन इसमें एक ही मैच खेला गया था। वहीं, वनडे और टी20 में इन दोनों देशों के बीच कोई सीरीज नहीं हुई है। हालांकि, अफगानिस्तान की टीम भारत में दूसरी टीमों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेल चुकी है।
भारतीय टीम की बात करें तो वनडे विश्व कप के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद दिसंबर में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। अब जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का एलान हो चुका है। अगले साल जून में टी20 विश्व कप भी खेला जाना है।