फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan's Gulbadin Naib was fined 15 per cent of his match fee for showing dissent at an umpire decision

ICC: आईसीसी ने गुलबदीन नईब पर लगाया मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी असहमति

Sat, 14 Dec 2024 05:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Dec 2024 05:27 PM IST
सार

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई जब कप्तान राशिद खान की गेंद पर ताशिंगा मुसेकीवा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील को खारिज कर दिया गया। जुर्माने के अलावा अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Afghanistan's Gulbadin Naib was fined 15 per cent of his match fee for showing dissent at an umpire decision
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

विस्तार

आईसीसी ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नईब पर शनिवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। नईब पर यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी। अफगानिस्तान ने यह मुकाबला 50 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी।
विज्ञापन


आईसीसी ने बयान में कहा, अफगानिस्तान के गुलबदीन नईब पर शुक्रवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नईब को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया गया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्णय पर असहमति दिखाने से संबंधित है।
विज्ञापन


यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई जब कप्तान राशिद खान की गेंद पर ताशिंगा मुसेकीवा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील को खारिज कर दिया गया। जुर्माने के अलावा अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है जो 24 महीने की अवधि के भीतर उनका पहला अपराध है। क्रिकेटर ने इसे स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed