फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan has hired former Pakistan captain Younis Khan as a mentor for next month's Champions Trophy
WI Inning
292/5 (43.5 ov)
Target: 352
Gudakesh Motie 1(1)*
Shai Hope 123 (128)
WI need 60 runs in 37 remaining balls

Champions Trophy: अफगानिस्तान ने इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को सौंपी अहम जिम्मेदारी, टीम का मेंटर बनाया

Wed, 08 Jan 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Jan 2025 07:52 PM IST
सार

अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-बी में है जहां उसे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है। अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा।

विज्ञापन
Afghanistan has hired former Pakistan captain Younis Khan as a mentor for next month's Champions Trophy
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

विस्तार

अफगानिस्तान ने अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अफगानिस्तान ने 19 फरवरी से पाकिस्तान में होने वाले इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए यूनिस को टीम का मेंटर बनाया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कहा कि यह 47 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए टीम से जुड़ेगा। 
विज्ञापन

यूनिस ने अपने करियर में 118 टेस्ट, 265 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और 2021 में कम समय के लिए राष्ट्रीय टीम के साथ भी बल्लेबाज कोच के तौर पर काम किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ मतभेद के चलते यह पद छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप बी में है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-बी में है जहां उसे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है। अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। वहीं, ब्रिटेन के 160 से ज्यादा राजनेताओं ने इंग्लैंड से अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया है। इन राजनेताओं ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों का हनन करने के खिलाफ आवाज उठाने कहा है। 
विज्ञापन

दूसरी बार अफगानिस्तान से जुड़ेंगे यूनिस 
यह दूसरी बार होगा जब यूनिस अफगानिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले वह 2022 में अबू धाबी में ट्रेनिंग कैंप में काम कर चुके हैं। यह लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट होगा जहां अफगानिस्तान मेंटर की नियुक्ति कर स्थानीय खिलाड़ियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। इससे पहले, 2023 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा अफगानिस्तान के मेंटर थे। वहीं, पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप में ड्वेन ब्रावो ने यह जिम्मेदारी निभाई थी। 

एसीबी के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने कहा, 'चूंकि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होनी है, इसलिए यह जरूरी है कि मेजबान देश के किसी प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ी को मेंटर बनाया जाए।' अफगानिस्तान की टीम ने भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर छठा स्थान हासिल किया था और चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने में सफल रही थी। टी20 विश्व कप में भी अफगानिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। 

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत 19 फरवरी से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी में 12 लीग चरण के मुकाबले होंगे और फिर सेमीफाइनल तथा फाइनल खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मुकाबला खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचने में सफल रहा तो खिताबी मुकाबला दुबई में ही खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसे पाकिस्तान तथा दो मार्च को न्यूजीलैंड से खेलना है। इसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed