फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan defeated Scotland in rain affected ODI match

विश्व कप से पहले अफगानिस्तान की विजयी शुरुआत, बारिश से प्रभावित मैच में स्कॉटलैंड को हराया

Sat, 11 May 2019 01:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 May 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan defeated Scotland in rain affected ODI match
रहमत शाह - फोटो : file

रहमत शाह की 113 रन की शतकीय पारी जबकि हशमतुल्लाह शाहिदी और मोहम्मद शहजाद के अर्धशतकों से अफगानिस्तान ने स्काटलैंड को शुक्रवार को बारिश से प्रभावित वनडे में दो रन से मात दी। 

विज्ञापन


स्काटलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 325 रन बनाए जिसमें कैलम मैकलियोड ने 100 और कप्तान काइल कोएटजर ने 79 रन की पारी शामिल थी। 

इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप की तैयारियों में जुटी अफगानिस्तान ने बारिश आने से पहले तीन विकेट पर 269 रन बना लिए थे और 31 गेंद फेंकी जानी बाकी थी। इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्धति से अफगानिस्तान को विजेता घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हशमतुल्लाह शाहिदी ने नाबाद 59 और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने 55 रन बनाए। 

बारिश के कारण पहला मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed