फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan announced team for T20 World cup Ishaq-Kharoti got a chance rashid khan lead the team

T20 World cup: वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान ने घोषित की टीम, इशाक-खारोती को मिला मौका

Tue, 30 Apr 2024 11:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Apr 2024 11:33 PM IST
सार

इशाक ने इस साल टी20 में डेब्यू किया था और वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने में भी सफल रहे। इशाक के अलावा करीम जनत और नूर अहमद को भी टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
Afghanistan announced team for T20 World cup Ishaq-Kharoti got a chance rashid khan lead the team
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए राशिद खान की कप्तानी में मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। अफगानिस्तान ने टीम में 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक को शामिल किया है। इशाक ने इस साल टी20 में डेब्यू किया था और वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने में भी सफल रहे। इशाक के अलावा करीम जनत और नूर अहमद को भी टीम में जगह मिली है। 
विज्ञापन


खारोती भी जगह बनाने में सफल रहे
अफगानिस्तान ने अपनी विश्व कप टीम में 20 साल के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर नांग्याल खारोती को भी शामिल किया है जिन्होंने इशाक की तरह ही इस साल डेब्यू किया था। खारोती राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद के साथ टीम के स्पिन विभाग को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा नवीन उल हक, फरीद अहमद और फजलहक फारूकी संभालेंगे। 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के अलावा सादिक अटल, हजरतुल्लाह जजई और सलीम सैफी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं। 
विज्ञापन


युगांडा के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम युगांडा के खिलाफ तीन जून को होने वाले मैच से टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुयाना में खेला जाएगा। टीम इसके बाद इसी जगह सात जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। अफगानिस्तान की टीम 13 जून को पापुआ न्यू गिनी और 17 जून को वेस्टइंडीज से खेलेगी। मालूम हो कि अफगानिस्तान ने पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है...
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमातुल्लाह ओमरजई, नजिबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नईब, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांग्याल खारोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

रिजर्वः सादिक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सैफी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed