फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan Announce 15 member Squad For T20 World Cup Mohammad Nabi captain

T20 World Cup Afghanistan Team: वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, एशिया कप खेलने वाले ये खिलाड़ी बाहर

Thu, 15 Sep 2022 03:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Sep 2022 03:41 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्तूबर को होगा। एशिया कप के लिए यूएई जाने वाले पांच खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखा गया है। वहीं, तीन खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

विज्ञापन
Afghanistan Announce 15 member Squad For T20 World Cup Mohammad Nabi captain
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान गुरुवार (15 सितंबर) को किया। एशिया कप में टीम की कप्तानी करने वाले मोहम्मद नबी को ही इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्तूबर को होगा। एशिया कप के लिए यूएई जाने वाले पांच खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखा गया है। वहीं, तीन खिलाड़ियों की वापसी हुई है।
विज्ञापन


एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम में शामिल शमिउल्लाह शनिवारी, हश्मतुल्लाह शहीदी, अफसर जजई, करीम जनात और नूर अहमद को बाहर कर दिया गया है। दरवेश रसूली, कैस अहमद और सलिम सफी को टीम में शामिल किया गया है। अफसर जजई, शरफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह और पूर्व कप्तान गुलबदीन नईब को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन


22 साल के रसूली ने इस वर्ष अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह उंगली में चोट के कारण लंबे समय से बाहर थे। उन्होंने शापेजा क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बनाई। कैस अहमद की बात करें तो वह मार्च 2022 से टी20 मैच नहीं खेले हैं। वहीं, 20 साल के सफी को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चयनकर्ता नूर मलिकजई ने कहा, "एशिया कप टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए चीजों को अच्छी तरह से तैयार करने का एक बहुत अच्छा अवसर था। सौभाग्य से दरवेश रसूली चोट (टूटी हुई उंगली) से उबर गया है और हम उसके टी20 के लिए उपलब्ध होने से खुश हैं। उसने शापेजा क्रिकेट लीग 2022 में अच्छी झलक दिखाई है। वह मध्यक्रम में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।''

नूर मलिकजई ने आगे कहा, ''ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियां तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, इसलिए हमने अपने गेंदबाजी विभाग में और तेजी लाने के लिए दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज सलीम सफी को जोड़ा है।''


टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, कैस अहमद, राशिद खान, सलीम सफी, उस्मान गनी।

रिजर्व: अफसर जजई, शरफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह, गुलबदीन नईब।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed