वेस्टइंडीज के स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल भारत में पिछले 33 माह में एक टेस्ट मैच में दस विकेट झटकने वाले पहले स्पिनर बन गए। वहीं कॉर्नवाल भारत में दस विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले स्पिनर हैं।
2 of 4
रहकीम कॉनर्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में 75 रन देकर सात विकेट लेने वाले कॉर्नवाल ने अफगानिस्तान के दूसरी पारी में 41 रन देकर तीन विकेट लिए। कॉर्नवाल से पहले फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर स्टीव ओ कीफ ने भारत में दस विकेट झटके थे। वहीं भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में दस-दस विकेट लिए थे।
3 of 4
रहकीम कॉनर्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में कॉर्नवाल की गेंदबाजी के आगे अफगानी टीम बेबस नजर आई। टेस्ट के के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वे मैच में कुल दस विकेट झटक चुके थे। उन्होंने पहली पारी में सात विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी तीन विकेट अपने नाम किए।
4 of 4
रहकीम कॉनर्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने सात विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। अफसर जजई दो रन बनाकर खेल रहे हैं। इस तरह अफगानिस्तान ने 19 रन की बढ़त बना ली है, जबकि उसके हाथ में तीन विकेट शेष हैं।
इससे पहले अफगानिस्तान की पहली पारी 187 रन के जवाब में विंडीज ने 277 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर विंडीज की टीम को 90 रन की बढ़त मिली। बता दें कि पहले दिन रहकीम कॉर्नवाल (75/7) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में केवल 187 रन पर ही सिमट गई थी।