फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs SA Champions Trophy: Afghanistan vs South Africa Scorecard Karachi Match Results updates in Hindi

AFG vs SA: रेयान-बावुमा और रासी-मार्करम के बाद रबाडा ने बरपाया कहर, जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने किया आगाज

Fri, 21 Feb 2025 10:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 21 Feb 2025 10:14 PM IST
सार

टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 315 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 43.3 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
AFG vs SA Champions Trophy: Afghanistan vs South Africa Scorecard Karachi Match Results updates in Hindi
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रन से हरा दिया। शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच कराची में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 315 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 43.3 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।  
विज्ञापन

100+ रनों के अंतर से अफगानिस्तान की चौथी सबसे बड़ी हार
100 से ज्यादा रनों के अंतर से अफगानिस्तान को आईसीसी के किसी वनडे टूर्नामेंट में चौथी बार सबसे बड़ी शिकस्त मिली है। विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम को 275 रन से हराया था। इसके बाद 2019 विश्व कप में उन्हें 150 रन और विश्व कप 2023 में 149 रन से हराया था। 

आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी शिकस्त

हार का अंतर विपक्षी टीम स्थान टूर्नामेंट वर्ष
275 रन ऑस्ट्रेलिया पर्थ  क्रिकेट विश्व कप 2015
150 रन इंग्लैंड ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट विश्व कप 2019
149 रन न्यूजीलैंड चेन्नई क्रिकेट विश्व कप 2023
107 रन दक्षिण अफ्रीका कराची चैंपियंस ट्रॉफी 2025
105 रन बांग्लादेश कैनबरा क्रिकेट विश्व कप 2015
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानी बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनकी तरफ से रहमत शाह ने सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली। उनके अलावा पांच बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सके जबकि दो बल्लेबाज अपने निजी स्कोर को दहाई में तब्दील नहीं कर सके। इस दौरान कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी और फजलहक फारुकी खाता भी नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए जबकि लुंगी एनगिडी और वियान मुल्डर ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। वहीं, मार्को यानसेन और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

बावुमा और रिकेल्टन ने खोले धागे
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत इस मुकाबले में धीमी हुई थी। उन्हें मोहम्मद नबी ने टोनी डी जॉर्जी के रूप में पहला झटका 28 रन के स्कोर पर दिया था। वह सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा कप्तान टेम्बा बावुमा और रेयान रिकेल्टन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की विशाल साझेदारी हुई। इसे मोहम्मद नबी ने ही 29वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने बावुमा को सेदिकुल्लाह के हाथों कैच कराया। 34 वर्षीय बल्लेबाज 76 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।

रिकेल्टन ने जड़ा पहला वनडे शतक
बावुमा के पवेलियन लौटने के बाद रेयान को रासी वैन डर डुसेन का साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। रेयान 103 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर रनआउट हुए। उन्होंने 101 गेंदों में अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा। इस दौरान रिकेल्टन ने सात चौके और एक छक्का जड़ा। उनके अलावा इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने 52*, डेविड मिलर ने 14, वियान मुल्डर ने 12* रन बनाए। वहीं, मार्को यानसेन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए जबकि फजलहक फारुकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed