फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Adam Zampa on pulling out of IPL 2021 said that he did not felt safe in India as felt in UAE

खुलासा: आईपीएल छोड़ ऑस्ट्रेलिया लौटे एडम जाम्पा, टूर्नामेंट के बायो बबल पर उठाए सवाल

Wed, 28 Apr 2021 01:27 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 28 Apr 2021 01:27 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद एडम जाम्पा ने आईपीएल-14 छोड़ने के पीछे जो वजह बताई है, शायद वह जानकर कोई भी भारतीय खुश नहीं होगा। जाम्पा ने कहा कि वह भारत में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
Adam Zampa on pulling out of IPL 2021 said that he did not felt safe in India as felt in UAE
एडम जाम्पा ने आईपीएल-14 से किया किनारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाज एडम जाम्पा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन से बैकआउट कर लिया है। एडम जाम्पा के अलावा आरसीबी के ही तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन भी आईपीएल-14 से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी दोहा होते हुए मंगलवार रात ऑस्ट्रेलिया लौट गए। ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद एडम जाम्पा ने आईपीएल-14 छोड़ने के पीछे जो वजह बताई है, शायद वह जानकर कोई भी भारतीय खुश नहीं होगा। जाम्पा ने कहा कि वह भारत में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन


दरअसल, जाम्पा भारत में भयंकर तरीके से फैले कोरोना वायरस के कारण देश छोड़ के चले गए। उन्होंने कहा, ‘भारत में उतना सुरक्षित महसूस नहीं होता, जितना यूएई में आईपीएल 2020 के दौरान हुआ था। हम अब तक कई जगह सुरक्षित बायो बबल का हिस्सा रह चुके हैं और मुझे लगता है कि भारत का बायो बबल सबसे असुरक्षित है। बेहतर होता कि आईपीएल 2021 भी यूएई में ही खेला जाता। चूंकि टूर्नामेंट भारत में खेला जा रहा है, इस वजह से ज्यादा डर लग रहा है। हमें यहां हमेशा हाइजीन और अधिक सुरक्षा बरतने को कहा जाता है। मुझे यही सबसे अजीब लगता है।'
विज्ञापन


भारत से ज्यादा सुरक्षित लगा दुबई
जाम्पा ने अपनी बात को दोहराते हुए आगे कहा, 'छह महीने पहले दुबई में जो आईपीएल हुआ था, उसमें ऐसा नहीं था। मुझे लगता है कि वह काफी अधिक सुरक्षित था। निजी तौर पर मेरी राय है कि इस बार भी आईपीएल को वहीं करवाया जाना चाहिए था, लेकिन इसमें कई बार राजनीति वगैरह शामिल होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एडम जाम्पा ने कहा, 'बेशक इसी साल भारत में टी-20 विश्व कप भी होना है। संभवत: क्रिकेट जगत में अब अगली चर्चा इसी पर होगी, लेकिन छह माह एक लंबा समय है औ तब शायद भारत में स्थिति बेहतर हो।’ मौजूदा आईपीएल सत्र में एडम जाम्पा को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। उन्हें टीम ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था।

उन्होंने कहा कि कई कारणों से उन्होंने आईपीएल से हटने का फैसला किया। जाम्पा ने कहा, ‘बेशक यहां कोविड से जुड़ी स्थिति बेहद खराब है और मुझे टीम में खेलने का मौका भी नहीं मिला, मैं ट्रेनिंग के लिए जा रहा था और मुझे कोई प्रेरणा नहीं मिल रही थी।’ एडम जाम्पा ने यह भी कहा कि अगर किसी के परिवार का सदस्य मौत से जूझ रहा है तो वह संभवत: क्रिकेट के बारे में परवाह नहीं करता।’


एंड्रयू टाई ने भी छोड़ा देश 
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई भी भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण पहले ही देश छोड़ चुके हैं। देश में कोरोना वायरस महामारी के कहर को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को 15 मई तक भारत से आने वाली उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed