फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ACC will have a meeting in February to discuss issues related to the hosting of the Asia Cup

पाकिस्तान में एशिया कप के आयोजन के लिए अगले महीने हो सकती है ACC की बैठक

Wed, 29 Jan 2020 03:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jan 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
ACC will have a meeting in February to discuss issues related to the hosting of the Asia Cup
ind vs pak

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को साफ कर दिया था कि वह एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसपर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के एक सूत्र के हवाले से खबर आ रही है कि एसीसी की इस साल एशिया कप की मेजबानी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए फरवरी में बैठक हो सकती है। इस साल पाकिस्तान मेजबान है। बैठक में इस बात पर चर्चा हो सकती है कि क्या पाकिस्तान एशिया कप अपने यहां आयोजित करना चाहता है कि नहीं। क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साफ मना कर दिया है कि वह पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगा।

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी

बीसीसीआई की माने तो उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) करें, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम वहां खेलने नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने तटस्थ मैदान की मांग की है। टीम इंडिया 2008 से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 2012 के बाद भारत नहीं आई। मीडिया सूत्रों की माने तो, ‘मेजबानी का अधिकार कोई मामला नहीं है। यह सिर्फ तटस्थ स्थान चुनने का मुद्दा है, टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।

दोनों पड़ोसी देशों के बीच मेजबानी को लेकर चला आ रहा यह विवाद पुराना है। 2018 एशिया कप की मेजबानी भारत को करनी थी, लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को भारत का वीजा दिलानें में आने वाली मुश्किलों को देखते हुए भारत ने सारे मैच यूएई में करवाए थे। बीसीसीआई के पदाधिकारी ने आगे कहा ‘पीसीबी भी ऐसा कर सकती है और टूर्नामेंट तटस्थ मैदान पर करवा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed