फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   absolutely delighted with sachin tendulkar wicket says monty panesar

सचिन का विकेट लेकर खुश मोंटी पनेसर

Fri, 23 Nov 2012 10:24 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 23 Nov 2012 10:24 PM IST
विज्ञापन
absolutely delighted with sachin tendulkar wicket says monty panesar

भारत को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लेकर झकझोरने वाले इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा कि उन्हें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विकेट लेकर सबसे ज्यादा खुशी हुई।

विज्ञापन


पनेसर ने पहले दिन के खेल के बाद कहा कि अपने चार विकेटों में से सचिन का विकेट मेरे लिए बेशकीमती है। उनका विकेट लेकर मुझे काफी खुशी हुई। पनेसर ने अपने कैरियर में तीसरी बार सचिन का विकेट झटका।
विज्ञापन


34 ओवर में 91 रन पर चार विकेट लेने वाले पनेसर ने कहा कि मैंने गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद के साथ अपना एक्शन दुरस्त करने में काफी मेहनत की थी और इसका मुझे वानखेडे़ स्टेडियम में फायदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनेसर ने विश्वास जताया किया की उनकी टीम मेजबान को शनिवार की सुबह 300 रन के आसपास रोक देगी। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी साझेदारी निभाई है लेकिन हम उन्हें 300 तक रोकने की कोशिश करेंगे। भारत ने पहले दिन छह विकेट पर 266 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed