फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abhishek Sharma tells story how Shubhman Gill helped him after three ducks in t20 world cup

T20 WC: लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद किस तरह अभिषेक के लिए मददगार बने गिल? नमन अवॉर्ड्स में खुलासा

Sat, 21 Mar 2026 03:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Mar 2026 03:41 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीन शून्य पर आउट होने के बाद फॉर्म में लौटने के लिए अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल से उनका बल्ला मांगा था। उन्हें भरोसा था कि गिल का बल्ला उनके खराब फॉर्म को सुधारने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
Abhishek Sharma tells story how Shubhman Gill helped him after three ducks in t20 world cup
टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीन शून्य पर आउट होने के बाद फॉर्म में लौटने के लिए अभिषेक शर्मा ने शु - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से संपर्क किया था और उनसे बल्ला लेने की गुजारिश की थी। अभिषेक का मानना था कि शुभमन का बल्ला उन्हें फॉर्म में वापसी दिलाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

अभिषेक ने मांगी थी गिल से मदद
अभिषेक ने शुभमन गिल के साथ हुई बातचीत का जिक्र हाल ही में दिल्ली में बीसीसीआई द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स में किया था। अभिषेक ने कहा कि तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद मैंने उसे मैसेज किया कि इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए, बल्ला दे दे। यह सिर्फ मजाक नहीं था बल्कि इससे उन्हें मानसिक रूप से फॉर्म में लौटने की प्रेरणा भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक के लिए क्या बोले गिल?
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किसका बल्ला सबसे ज्यादा पसंद है, तो बिना किसी हिचक के अभिषेक ने शुभमन का नाम लिया था। अवॉर्ड शो के दौरान शुभमन गिल से भी सवाल हुआ कि क्या उन्होंने अभिषेक को टूर्नामेंट से पहले कोई सलाह दी थी या नहीं। इसके जवाब में गिल ने कहा था कि दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज को कौन सलाह देगा? शुभमन गिल ने कहा कि जहां तक बल्ले की बात है तो अभिषेक हमेशा ही उनके बल्ले से खेलते हैं। शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था। उनकी जगह ओपनर के रूप में संजू सैमसन को प्राथमिकता दी गई थी और दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को जगह दी गई थी। 
विज्ञापन

विश्व कप में अभिषेक का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन वैसा नहीं रहा था जैसे प्रदर्शन की उनसे उम्मीद थी। अभिषेक तीन बार लगातार शून्य पर आउट हुए। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक आए। हालांकि, ये दोनों अर्धशतक बेहद अहम मौके पर आए। अभिषेक ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed