Abhishek Sharma: 'प्रीमियम गेंदबाज' को पहले धोया...फिर ली चुटकी; अभिषेक शर्मा का अफरीदी पर तंज, जानें क्या कहा
अभिषेक ने पिच और गेंदबाज के अनुसार अपनी रणनीति की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चाहे पावरप्ले में स्पिनर हों या तेज गेंदबाज, उनका उद्देश्य हमेशा आक्रामक खेलना रहता है।
विस्तार
अभिषेक ने कहा, 'टीम में शामिल होना, खासकर (2024) टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद, किसी भी ओपनर के लिए आसान नहीं था। लेकिन हमारा प्लान साफ था कि हम पहले गेंद से ही इरादा दिखाएं। यही मेरा मकसद था और इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की।' अभिषेक ने कहा कि उन्हें कोच और कप्तान से मदद मिली, तभी वह कामयाब हो पाए हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप ऐसा खेलना चाहते हैं, तो कभी-कभी आप फेल भी हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी प्रक्रिया जारी रखनी होगी। यही चीज मैं अपनी टीम से लगातार पा रहा था।'
अभिषेक ने पिच और गेंदबाज के अनुसार अपनी रणनीति की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चाहे पावरप्ले में स्पिनर हों या तेज गेंदबाज, उनका उद्देश्य हमेशा आक्रामक खेलना था। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे पावरप्ले में स्पिनर या तेज गेंदबाज मिले, मैं उसी समय उनका फायदा उठाऊंगा। आप किसी भी गेंदबाज को देखें, चाहे वह तेज गेंदबाज हो, या कोई प्रीमियम पेस बॉलर, मैं पहली गेंद से ही शुरुआत करना चाहता हूं। और जाहिर है कि इससे मैं टीम पर अपना प्रभाव डाल पाऊंगा। और यही मैं करना चाहता हूं।'
Abhishek paji cooked shaheen again, this time in post match presentation🔥
— अभिषेक 'अजनबी' ✍🏻 (@abhishekAZNABI) September 28, 2025
He said, i'm gonna utilise powerplay and gonna go behind every bowler, even the “PREMIUM FAST BOWLER AS WELL”#IndiaVsPakistan #INDvPAK#IndianCricket #AsiaCup2025#indvspak2025
pic.twitter.com/iPbYUAtPhW
दरअसल, शाहीन का एक विज्ञापन वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद को पाकिस्तान का प्रीमियम फास्ट बॉलर बताते हैं। अभिषेक ने इसी पर तंज कसा। अभिषेक ने एशिया कप के दौरान शाहीन की जमकर धुनाई की। खासतौर पर लीग स्टेज और सुपर-4 राउंड के दौरान अभिषेक ने शाहीन की पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाई थी।
Shaheen Shah Afridi Premium Fast Bowler of Pakistan 🤗#PAKvsNZ #PAKvNZ #PakistanCricket pic.twitter.com/f3PLxxxfpc
— Furqan👑🖤 (@furqan_ashfaq77) March 18, 2025
अभिषेक ने साफ किया कि उनका लक्ष्य टीम के लिए योगदान देना और जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, 'मेरा मकसद हमेशा टीम के लिए प्रभाव डालना और टीम को जीत दिलाना रहा है। चाहे खिलाड़ी फेल हों या सफल, टीम का विजयी अभियान प्राथमिकता है। अगर मैं अच्छा खेलूं और टीम को उसका फायदा मिले, यही मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता है। टीम का जीतना ही मेरा असली लक्ष्य है।' इस रणनीति की वजह से अभिषेक ने कई मैचों में शुरुआती झटके के बावजूद टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।