{"_id":"68d3d434cb602def730bb2bb","slug":"abhishek-sharma-and-varun-chakravarthy-have-retained-their-top-spot-in-batting-and-bowling-charts-icc-rankings-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Ranking: आईसीसी रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा जारी, हार्दिक-वरुण और अभिषेक ने बरकरार रखा शीर्ष स्थान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Ranking: आईसीसी रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा जारी, हार्दिक-वरुण और अभिषेक ने बरकरार रखा शीर्ष स्थान
Wed, 24 Sep 2025 04:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 24 Sep 2025 04:51 PM IST
सार
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। बुधवार को जारी आईसीसी टी20 रैंकिंग में ये तीनों अपना दबदबा बरकरार रखने में सफल हुए।
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग्स
- फोटो : ANI
विस्तार
आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है। भारतीय टीम फिलहाल एशिया कप में हिस्सा ले रही है और उसका अजेय प्रदर्शन जारी है। इसका टीम के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। बुधवार को जारी आईसीसी टी20 रैंकिंग में ये तीनों अपना दबदबा बरकरार रखने में सफल हुए।
विज्ञापन
वरुण ने शीर्ष पर स्थिति मजबूत की
पिछले सप्ताह दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज बने वरुण ने 14 रेटिंग अंक के फायदे से शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अब उनके 747 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद को भी 12 स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने पिछले सप्ताह 11 स्थान की छलांग लगाई थी। बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने छह स्थान के फायदे के साथ शीर्ष 10 में वापसी की है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने एशिया कप के अपने पिछले दो मैच में आठ के औसत से छह विकेट चटकाए हैं।

ऑलराउंडर सूची में शीर्ष पर बरकरार पांड्या गेंदबाजी रैंकिंग में छह स्थान आगे बढ़कर 60वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। उन्होंने ओमान के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप मैच में 38 रन की तेजतर्रार पारी खेलने के अलावा रविवार को पाकिस्तान के 171 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 74 रन की मैच विजयी पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ 19 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेलकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने वाले तिलक वर्मा को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है।
सूर्यकुमार शीर्ष पांच में जगह बनाने करीब
कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक स्थान के फायदे से शीर्ष पांच में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ 45 गेंद में 58 रन की पारी खेलने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 31 स्थान के फायदे से 24वें पायदान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ धैर्यपूर्ण पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाने वाले हुसैन तलत 1474 अंक की लंबी छलांग लगाकर पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 234वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के सैफ हसन भी सुपर चार चरण के मैच में 61 रन की पारी खेलने के बाद 133 रन के फायदे से 81वें पायदान पर हैं।