फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abhishek Nayar was not first choice for assistant coach appointed to act as bridge Gautam Gambhir Rohit Sharma

BCCI: सहायक कोच के लिए पहली पसंद नहीं थे अभिषेक, गंभीर-रोहित के बीच दूरियां कम करने के लिए किया गया था नियुक्त

Fri, 18 Apr 2025 05:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 18 Apr 2025 05:09 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद हुई बैठक में सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य ने अभिषेक नायर की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी पर सवाल खड़े किए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सितांशु कोटक के सहयोगी स्टाफ में शामिल होने के बाद से नायर को बाहर करने की बात चल रही थी।

विज्ञापन
Abhishek Nayar was not first choice for assistant coach appointed to act as bridge Gautam Gambhir Rohit Sharma
अभिषेक नायर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर को सहयोगी स्टाफ के एक महत्वपूर्ण सदस्य के साथ अनबन की अटकलों के बीच हटा दिया गया है। उनका कार्यकाल महज आठ महीने में समाप्त हो गया। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नायर पर भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज, हेड भी सूची में शामिल
विज्ञापन

नायर के खिलाफ उठी थी आवाज
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद हुई बैठक में सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य ने अभिषेक नायर की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी पर सवाल खड़े किए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सितांशु कोटक के सहयोगी स्टाफ में शामिल होने के बाद से नायर को बाहर करने की बात चल रही थी। बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने कहा- ऑस्ट्रेलिया दौरे के ठीक बाद बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक की। इसमें सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत बोर्ड के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। साथ ही भारतीय टीम से जुड़े अहम सदस्य और राष्ट्रीय चयनकर्ता भी मौजूद थे। बैठक के दौरान सहयोगी स्टाफ के एक प्रभावशाली सदस्य ने नायर की उपस्थिति को लेकर अपनी आशंकाएं व्यक्त कीं और कहा कि ड्रेसिंग रूम में उनका रहना प्रतिकूल साबित हो रहा है।

सूत्र ने आगे कहा, बीसीसीआई ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन उन्होंने सौराष्ट्र के पूर्व रन-संग्रहकर्ता कोटक को शामिल कर लिया। यह चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान नायर को दरकिनार करने का एक तरीका था।

नायर नहीं थे पहली पसंद
इससे एक चीज साफ है कि अभिषेक नायर बतौर सहायक कोच बीसीसीआई की पहली पसंद नहीं थे। उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच दूरियां कम करने के लिए नियुक्त किया गया था। हालांकि, अब तक यह नहीं पता चला है कि रोहित शर्मा को नायर और टी दिलीप को हटाने के फैसले की जानकारी दी गई थी या नहीं।

ये भी पढ़ें: वानखेड़े में रोहित ने लगाया छक्कों का शतक, गेल-डिविलियर्स की इस खास सूची में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed