{"_id":"7e3bc920-8bc9-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"abhishek-nayar-bowls-a-17-ball-over-in-deodhar-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस भारतीय खिलाड़ी ने एक ओवर में फेंके 17 गेंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस भारतीय खिलाड़ी ने एक ओवर में फेंके 17 गेंद
गुवाहाटी/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक आपने क्रिकेट में छह गेंद के ओवर के बारे में सुना होगा। लेकिन भारत के अभिषेक नायर ने 17 गेंदें फेंककर एक ओवर पूरा करने का कारनामा किया है।
विज्ञापन
देवधर ट्रॉफी में दक्षिण और पश्चिम जोन के बीच हुए मैच में मुंबई के बल्लेबाज अभिषेक नायर ने एक ओवर में 17 गेंदें फेंकी, जिसमें 10 वाइड और एक नो बॉल थी। खास बात यह है कि इस ओवर में एक खिलाड़ी भी आउट हुआ।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पश्चिम जोन के कप्तान पार्थिव पटेल ने पार्ट टाइम गेंदबाज अभिषेक नायर को पारी का 12वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी। नायर ने ओवर की पहली गेंद पर ही दक्षिण जोन के ओपनर हनुमा बिहारी का विकेट झटक लिया।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद यह ओवर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। आखिरकार 17 गेंदों के बाद अभिषेक नायर ने अपना यह ओवर पूरा किया।
नायर के 17 गेंदों वाले ओवर का ब्योरा
पहली गेंद : हनुमा बिहारी आउट
दूसरी गेंद : दिनेश कार्तिक ने फाइन लेग पर 2 रन लिए
तीसरी गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
चौथी गेंद : कोई रन नहीं
पांचवीं गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
छठी गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
7वीं गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
8वीं गेंद : सही गेंद, पर कोई रन नहीं
9वीं गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
10वीं गेंद : सही गेंद, कोई रन नहीं
11वीं गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
12वीं गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
13वीं गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
14वीं गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
15वीं गेंद : वाइड, 1 अतिरिक्त रन
16वीं गेंद : नो बॉल, 1 अतिरिक्त रन
17वीं गेंद : सही गेंद, पर कोई रन नहीं