फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ab divilliers slam century against bangladesh at second odi 

कप्तानी छोड़ने के बाद डिवीलियर्स का धमाका, बांग्लादेश के छुड़ाए छक्के 

Wed, 18 Oct 2017 06:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 18 Oct 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
ab divilliers slam century against bangladesh at second odi 
south africa - फोटो : pti
दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी छोड़ने के बाद एबी डिवीलियर्स ने बांग्लादेश के बाद वन डे की एक और बेहतरीन पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में डिवीलियर्स ने महज 104 गेंदों में 176 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके तथा 7 छक्के मारे। तीन वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में बुधवार को पार्ल में डिवीलियर्स ने यह धुंआधार पारी खेली। 
विज्ञापन

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। हाशिम अमला और क्विंटन डि कॉक ने पहले विकेट के लिए 17 ओवर में 90 रन बनाए। कॉक ने 46 रन बनाए। अमला ने 85 रनों की पारी खेली। इसके बाद डिवीलियर्स ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगा बांग्लादेशी गेंदबाजों के धुर्रे बिखेर कर रख दिए। 
विज्ञापन


डि‌वीलियर्स की धुंआधार पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 353 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सीरीज का अंतिम मैच रविवार 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डिवीलियर्स की इस तूफानी पारी पर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ट्वीट किया और कहा कि सॉरी एबी, नजर लग गई। लेकिन आप इसी तरह विश्ववसनीय बल्लेबाजी कर गेंदबाजों की कुटाई करते रहो। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed