फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीविलियर्स ने बताई क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने की वजह, VIDEO में सामने आई सच्चाई

Thu, 24 May 2018 01:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
AB de Villiers: South Africa batsman retires from international cricket

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का संन्यास न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के लिए भी बहुत बड़ा झटका है। संन्यास लेने की घोषणा के साथ ही डीविलियर्स ने इसके कारण का भी खुलासा किया है।

AB de Villiers: South Africa batsman retires from international cricket
- फोटो : SELF

IPL के 11वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेलने वाले एबी डीविलियर्स ने स्वदेश लौटकर उसी मैदान से संन्यास लेने की घोषणा की, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने शरीर को संन्यास लेने की अहम वजह बताने वाले डीविलियर्स के मुताबिक अब वह थक चुके हैं।

AB de Villiers: South Africa batsman retires from international cricket

अपनी ऑफिशियल एप एबी17 पर डी विलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बारे में घोषणा करते हुए बोला कि, 'हेलो ये टुक्स क्रिकेट क्लब है, जहां से मैंने 14 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खेलना शुरू किया था और उस समय मैं काफी नर्वस था। आज उसी समय उसी जगह पर मैं सभी को ये जानकारी देना चाहता हूँ कि मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास लेना चाहता हूँ। 114 टेस्ट मैच, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच के बाद अब मैं और नहीं खेल सकता क्योंकि ईमानदारी से कहूँ तो अब मैं थक चुका हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
AB de Villiers: South Africa batsman retires from international cricket
एबी डीविलियर्स ने कहा कि, 'यह बेहद ही कठिन निर्णय है मैंने इसके बारे में काफी लंबे समय तक सोचा और मुझे अब खेलने की जगह पर संन्यास लेना चाहिए। अब यह बिल्कुल सही समय है। मेरे लिए ग्रीन और गोल्ड ही सब कुछ है, यह नहीं तो मैं कुछ भी नहीं। मैं अपने साथी खिलाड़ियों का आभारी हूं साथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका के स्टाफ का भी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed