फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de Villiers Slams India Over Asia Cup Trophy Controversy, Urges Politics To Stay Away From Cricket

AB de Villiers-Asia Cup: एशिया कप ट्रॉफी विवाद में कूदे डिविलियर्स, भारतीय टीम पर साधा निशाना? जानें क्या कहा

Thu, 02 Oct 2025 02:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Oct 2025 02:51 PM IST
सार

अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि राजनीति ने खेल पर हावी हो गया। डिविलियर्स ने टीम इंडिया की टी20 तैयारी की तारीफ भी की।

विज्ञापन
AB de Villiers Slams India Over Asia Cup Trophy Controversy, Urges Politics To Stay Away From Cricket
डिविलियर्स ने एशिया कप विवाद पर बयान दिया - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी वितरण समारोह ने क्रिकेट से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इस घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल्स अपने होटल रूम ले गए। इस पूरे घटनाक्रम पर दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

राजनीति और खेल अलग रहने चाहिए: डिविलियर्स
अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख हुआ कि राजनीति ने खेल पर हावी हो गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'टीम इंडिया इस बात से खुश नहीं थी कि ट्रॉफी कौन सौंप रहा है, लेकिन यह राजनीति का हिस्सा है और इसे खेल से दूर रखना चाहिए। क्रिकेट एक जश्न मनाने वाली चीज है, और इसे उसी रूप में देखना चाहिए। यह काफी अजीब स्थिति थी और मुझे खिलाड़ियों को ऐसी दुविधा में देखकर अच्छा नहीं लगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान रिश्तों का असर
टूर्नामेंट भर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव ने क्रिकेट पर असर डाला। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता, लेकिन असली सुर्खियां हाथ मिलाने से इनकार, खिलाड़ियों के हाव-भाव और ट्रॉफी विवाद ने बटोरीं। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई। लोगों की अलग अलग राय देखने को मिली।
विज्ञापन

भारतीय टीम की मजबूती से प्रभावित डिविलियर्स
हालांकि, डिविलियर्स ने टीम इंडिया की टी20 तैयारी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भारत इस समय बेहद संतुलित टीम लग रही है और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है। डिविलियर्स ने कहा, 'आइए असली चीज यानी क्रिकेट पर ध्यान दें। भारत शानदार दिख रहा है। उनके पास बहुत टैलेंट है और वे बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह देखना शानदार है।'

विवादों के बावजूद खिताब पर भारत का कब्जा
विवादों से घिरे इस एशिया कप के बावजूद भारत ने एक भी मैच नहीं हारा और अजेय रहते हुए खिताब जीता। यह टीम के आत्मविश्वास और मजबूती का बड़ा सबूत है। एक वक्त बड़े स्कोर की  तरफ बढ़ रही पाकिस्तानी टीम को भारत ने 146 रन पर समेट दिया और फिर आखिरी ओवर में जीत हासिल की। रिंकू सिंह ने विनिंग चौका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed