{"_id":"633c24d834e2233d146b2f1c","slug":"ab-de-villiers-says-you-think-i-can-play-with-one-eye-on-ipl-return","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AB De Villiers: आईपीएल में वापसी पर बोले डिविलियर्स- मैं एक आंख के साथ खेल सकता हूं?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AB De Villiers: आईपीएल में वापसी पर बोले डिविलियर्स- मैं एक आंख के साथ खेल सकता हूं?
Tue, 04 Oct 2022 05:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 04 Oct 2022 05:49 PM IST
सार
डिविलियर्स ने आईपीएल में वापसी को लेकर अपने फैंस से पूछा है कि आपको क्या लगता है, क्या मैं एक आंख के साथ खेल सकता हूं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इस आईपीएल से वह बैंगलोर की टीम के साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने साफ किया है कि वह आईपीएल 2023 में बैंगलोर की टीम के साथ जुड़ रहे हैं। हालांकि, अब वह आरसीबी के लिए मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद डिविलियर्स आरसीबी की टीम के साथ नहीं हैं, लेकिन आने वाले समय में उनका इस टीम के साथ जुड़ना तय है। हालांकि, अभी तक उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि आरसीबी के लिए उनका नया रोल क्या होगा।
डिविलियर्स ने यह भी साफ किया है कि वह अब क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी आंख की सर्जरी कराई है। हालांकि, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अगले साल आईपीएल में सभी टीमें अपने आधे मैच घरेलू मैदान पर खेलेंगी और डिविलियर्स भी बेंगलोर की टीम के डगआउट में वापस लौटेंगे।
T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन होगा टीम इंडिया में शामिल, गावस्कर और वॉटसन ने किसे बताया दावेदार?
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डिविलियर्स ने बताया "मैं अगले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम जाऊंगा, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए नहीं। मैं आरसीबी फैंस से इस बात के लिए माफी मांगनां चाहूंगा कि अब तक हमारी टीम आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई। मैं पिछले एक दशक में उनके समर्थन के लिए उनका आभार जताना चाहूंगा। मैं अब और क्रिकेट नहीं खेल सकता, क्योंकि मेरी दाईं आंख की सर्जरी हुई है।"
IND vs SA Video: भारतीय टीम में चुने जाने के बाद मुकेश कुमार बने 'बिनोद', सरफराज खान के साथ इस तरह मनाया जश्न

कोच नहीं बनना चाहते हैं डिविलियर्स
डिविलियर्स ने इस दौरान अपने यूट्यूब चैनल के बारे में भी बताया और अपनी भविष्य की योजनाओं सहित कई विषयों पर बात की। शानदार करियर के बाद, डिविलियर्स की योजना अपने परिवार के साथ समय बिताने की है। वह फिलहाल कोच बनने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा "मैं निश्चित रूप से किसी टीम का कोच बनने की योजना नहीं बना रहा हूं। मैंने जो कुछ भी सीखा है, वह सब कुछ साझा करना मुझे बिल्कुल पसंद है। लेकिन मैं फिर से किसी टीम का हिस्सा बनकर कोचिंग और दुनिया की यात्रा करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं 18 साल के करियर के बाद घर में थोड़ा समय बिताना चाहता हूं।"
T20 World Cup: शिमरोन हेटमायर को इस गलती की मिली बड़ी सजा, वर्ल्ड कप टीम से किए गए बाहर, ब्रूक्स की एंट्री
डिविलियर्स ने खुलासा किया कि उन्हें लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनकी आंख की सर्जरी के कारण वह इसमें नहीं खेल पाए। द लीजेंड्स लीग एक टूर्नामेंट है जिसमें कई क्रिकेट सितारे पहले से ही एक्शन में हैं, लेकिन डिविलियर्स अपनी आंख को नुकसान पहुंचाने का जोखिम नहीं उठा सकते थे। उन्होंने कहा "मैं अब बहुत बूढ़ा हो गया हूं। लीजेंड्स लीग बहुत मजेदार लगती है। मुझे आमंत्रित किया गया था, लेकिन मेरी एक आंख का ऑपरेशन हुआ था। मुझे पता है कि आप सोच सकते हैं कि मैं एक आंख से खेल सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा।"