फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de Villiers out from T20I series against India

द. अफ्रीका के लिए बुरी खबर, टी20 सीरीज से बाहर हुआ 360 डिग्री शॉट मारने वाला बल्लेबाज

Sun, 18 Feb 2018 09:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers out from T20I series against India
एबी डीविलियर्स - फोटो : File
दक्षिण अफ्रीका टीम अपने खिलाड़ियों की चोट को लेकर परेशान हैं। पहले ही उंगली की चोट के कारण वन-डे सीरीज के पहले तीन मैच नहीं खेल पाए एबी डीविलियर्स अब घुटने की चोट के कारण तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि पांचवें वन-डे से एक दिन पहले उनके घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद वह प्रैक्टिस के लिए भी नहीं आए थे। 
विज्ञापन


टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने बताया कि पांचवें वन-डे से पहले उन्हें बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी, हालांकि उन्होंने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था लेकिन मैच के दौरान उनकी तकलीफ बढ़ी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज के दौरान भी डीविलियर्स तीसरे टेस्ट में अपनी उंगली को चोटिल कर बैठे, जिसके वजह से वह पहले तीन वन-डे में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनकी चौथे वन-डे में वापसी हुई थी, हालांकि इस मैच में वह कोई कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन प्रोटियाज मैच जीतने में कामयाब रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed