फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de Villiers on MS Dhoni IPL future and Shah Rukh Khan in IPL Auction for IPL 2024

IPL 2024: धोनी के भविष्य पर यह क्या बोल गए डिविलियर्स! बताया- नीलामी में CSK के निशाने पर होगा यह बड़ा खिलाड़ी

Wed, 29 Nov 2023 08:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Nov 2023 08:58 PM IST
सार

आईपीएल 2023 के बाद धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई और अब वह आगामी सत्र में भी चेन्नई की टीम की अगुआई करते दिखेंगे। एबी डिविलियर्स को उम्मीद है कि सीएसके फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 की नीलामी में विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान को खरीदने का लक्ष्य रखेगी।

विज्ञापन
AB de Villiers on MS Dhoni IPL future and Shah Rukh Khan in IPL Auction for IPL 2024
डिविलियर्स ने धोनी पर बयान दिया है - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होना है। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की रिटेंशन लिस्ट में एमएस धोनी का नाम देखकर एबी डिविलियर्स ने खुशी जाहिर की है। डिविलियर्स ने बताया कि आईपीएल 2023 के दौरान फैंस ने अनुमान लगाया था कि यह माही का आखिरी सीजन होगा, लेकिन धोनी ने सभी को चौंका दिया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ने कहा कि धोनी के अगले कदम के बारे में भविष्यवाणी करना कभी आसान नहीं होता।
विज्ञापन

धोनी को रिटेंशन लिस्ट में देख खुश हैं डिविलियर्स

AB de Villiers on MS Dhoni IPL future and Shah Rukh Khan in IPL Auction for IPL 2024
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी की उपलब्धता के बारे में बात करते हुए, डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मैं उनका नाम रिटेंशन लिस्ट में देखकर काफी खुश हूं। पिछले सीजन में इस बारे में काफी बातें हुई थीं कि क्या यह उनका आखिरी सीजन होने वाला है। वह एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए 2024 की ओर बढ़ रहे हैं। उनके साथ स्थिति हमेशा आश्चर्यचकित करने वाली होती है। शायद वह तीन और सीजन खेल जाएं, कौन जानता है! लेकिन सीएसके के रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम देखकर बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुटने की चोट के बावजूद 2023 में सारे मैच खेले धोनी

AB de Villiers on MS Dhoni IPL future and Shah Rukh Khan in IPL Auction for IPL 2024
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
एमएस धोनी घुटने की परेशानी के बावजूद 2023 में सीएसके के सभी मैच खेले थे। उनकी अगुवाई में चेन्नई ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था। टूर्नामेंट के बाद धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई और अब वह आगामी सत्र में भी चेन्नई की टीम की अगुआई करते दिखेंगे। एबी डिविलियर्स को उम्मीद है कि सीएसके फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 की नीलामी में विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान को खरीदने का लक्ष्य रखेगी।
विज्ञापन

शाहरुख को टारगेट कर सकती है सीएसके की टीम

AB de Villiers on MS Dhoni IPL future and Shah Rukh Khan in IPL Auction for IPL 2024
रजनीकांत के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान को आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी से पहले पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रिलीज कर दिया है। एबी डिविलियर्स का मानना है कि सीएसके इस आक्रामक बल्लेबाज को खरीद सकती है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने सुझाव दिया कि कई मौकों पर रिलीज किए गए खिलाड़ियों का करियर सीएसके में जाते ही फिर से ऊपर चढ़ गया है।  डिविलियर्स ने कहा, 'वह (शाहरुख खान) मजबूत खिलाड़ी हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कुछ टीमें उन्हें खरीदने के लिए उत्सुक होंगी। 

डिविलियर्स ने की शाहरुख की तारीफ

AB de Villiers on MS Dhoni IPL future and Shah Rukh Khan in IPL Auction for IPL 2024
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
डिविलियर्स ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा, 'वह गेंद को काफी दूर तक हिट करने की क्षमता रखते हैं। यही वह जगह है जहां सीएसके सबसे अलग है। वे रिलीज किए गए खिलाड़ियों को चुनने में बहुत अच्छे हैं। जिन खिलाड़ियों को भुला दिया जाता है, वे अचानक पीली जर्सी में खेलते हैं और शीर्ष पांच रन बनाने वाले या विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाते हैं।' चेन्नई ने ऑक्शन से पहले अपनी टीम से आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया और वह 31.4 करोड़ रुपये की शेष राशि के साथ आईपीएल की नीलामी में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed