{"_id":"5c9533d7bdec22145c46dd81","slug":"aaron-finch-ton-help-australia-won-by-8-wickets-against-pakistan-at-sharjah","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvAUS: हैरिस का शतक गया बेकार, कंगारुओं ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvAUS: हैरिस का शतक गया बेकार, कंगारुओं ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
Sat, 23 Mar 2019 08:51 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
aaron finch
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान आरोन फिंच (116) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले वन-डे में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। शारजाह में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49 ओवर में ही 2 विकेट खोकर यह मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल के पहले वन-डे अंतराष्ट्रीय शतक की बदौलत पांच विकेट गंवाकर 280 रन बनाए। सोहेल ने 115 गेंदों में 6 चौके और एक चौके की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। इसके अलावा शान मसूद ने 40, उमर अकमल ने 48 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन कोल्टर नाइल ने 2, जबकि झाय रिचर्ड्सन, नाथन लायन और ग्लेन मैक्सवेल नें 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के 280 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को उस्मान ख्वाजा और कप्तान आरोन फिंच की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। फिंच ने 135 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा शॉन मार्श ने 102 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 91 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन