फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aaron Finch Calls For Overs To Be Reduced To 40 Per Side In odi cricket

Aaron Finch: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने वनडे फॉर्मेट पर उठाए सवाल, पारी में इतने ओवर घटाने का दिया सुझाव

Thu, 08 Feb 2024 04:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 08 Feb 2024 04:35 PM IST
सार

भारत में विश्व कप 2023 की सफलता के बावजूद वनडे के भविष्य को लेकर काफी बहस चल रही है। इस साल बहुत कम वनडे मैच निर्धारित हैं। इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप होने वाला है।

विज्ञापन
Aaron Finch Calls For Overs To Be Reduced To 40 Per Side In odi cricket
एरॉन फिंच - फोटो : Aaron Finch/Instagram

विस्तार

टी20 की बढ़ती लोकप्रियता के बीच वनडे फॉर्मेट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वनडे फॉर्मेट में प्रशंसक अब ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। फटाफट क्रिकेट के दौर में यह उबाऊ होने लगा है। कई दिग्गजों ने 50 ओवर के फॉर्मेट को लेकर अहम सुझाव दिए हैं। इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि वनडे में ओवर कम किए जाने चाहिए। इससे दर्शकों को समय बचेगा और वह ज्यादा से ज्यादा की संख्या में मैच देखेंगे।
विज्ञापन


फिंच का मानना है कि वनडे को प्रति पारी 40 ओवर का कर देना चाहिए क्योंकि 50 ओवर की गति बहुत धीमी है। भारत में विश्व कप 2023 की सफलता के बावजूद वनडे के भविष्य को लेकर काफी बहस चल रही है। इस साल बहुत कम वनडे मैच निर्धारित हैं। इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप होने वाला है।
विज्ञापन


'मैच 11 या 12 घंटे तक चला जाता है'
ईएसपीएन क्रिकइंफो के एक वीडियो में फिंच ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर यह 40 ओवरों तक हो जाता है तो यह देखने में अच्छा लगेगा। इंग्लैंड के पास प्रो-40 हुआ करता था और वह एक बड़ी प्रतियोगिता थी। मुझे लगता है कि खेल बहुत लंबा हो गया है। जो टीमें 50 ओवर गेंदबाजी करती हैं उनकी गति काफी धीमी है। मैच 11 या 12 घंटे तक चला जाता है। यह स्वीकार्य नहीं है। लोग कहेंगे कि टी20 के कारण ऐसा हो रहा है, लेकिन ऐसा कम भीड़ को लेकर है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंच ने वेस्टइंडीज को लेकर कही यह बात
फिंच नहीं चाहते कि उनके विचार का उपयोग बड़ी टीमों के मैचों के दौरान किया जा। उन्होंने कहा कि इससे संघर्षरत वेस्टइंडीज जैसी टीमों को मदद मिल सकती है। विंडीज की टीम पिछले साल वनडे विश्व कप में नहीं खेल पाई थी। पिछले साल विश्व कप के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी कहा था कि ओवरों की संख्या कम होनी चाहिए। सचिन तेंदुलकर पहले ही इस फॉर्मेट में बदलाव का सुझाव दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed