फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   A profile on newcomer pawan negi

तो अब 'मिनी' चेन्नई सुपर किंग्स बन गई है टीम इंडिया

Tue, 02 Feb 2016 01:24 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
A profile on newcomer pawan negi

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम इंडिया में 5 नए उभरते क्रिकेटरों को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने का चांस मिला, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा बरिंदर सरां अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।

विज्ञापन


अब कंगारुओं की धरती पर जीत की पताका लहराने के बाद टीम इंडिया अब अपने देश लौट आई है और अगले हफ्ते उसे एक और सीरीज खेलनी है। यह सीरीज उसके घर में होगी और श्रीलंका उसके सामने। इस टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अपनी टीम का ऐलान करते हुए फिर एक नए चेहरे को जगह दी है। टीम का नया चेहरा है फिरकी गेंदबाज पवन नेगी। 23 साल के पवन पहली बार भारतीय टीम के लिए शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


टीम के चयन होने के बाद सोमवार की शाम बीसीसीआई से जब नेगी को फोन आया तो वह आश्चर्यचकित रह गए। नेगी घर पर थे उन्होंने सबसे पहले मां को इस बारे में बताया। फिर पापा को फोन किया। मूल रूप से अल्मोड़ा से जुड़े नेगी चाहते भी यही हैं कि वह टीम में अपनी जगह बतौर खब्बू स्पिनर नहीं बल्कि एक हरफनमौला के तौर पर बनाएं। उन्हें अगर अंतिम एकादश में मौका मिला तो वह खुद को साबित करने में कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही नेगी कप्तान धोनी के पसंदीदा उभरते क्रिकेटरों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगी के शामिल होने के बाद टीम इंडिया अब 'मिनी' चेन्नई सुपर किंग्स बन गई है। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कारण 2 साल का प्रतिबंध झेलने वाली सीएसके के वह छठे खिलाड़ी हो गए हैं।

प्रतिबंधित चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ खेल चुके हैं नेगी

A profile on newcomer pawan negi

टीम इंडिया में एक और नए उभरते क्रिकेट सितारे को शामिल किया गया है। यह नए सितारे को धोनी की खोज कहा जा रहा है और वह चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथ खेल चुका है।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हों और रवींद्र जडेजा के रहते टीम में दूसरे खब्बू स्पिनर को जगह मिल जाए तो जरूर उसमें कुछ तो खास होगा। यह खब्बू स्पिनर दिल्ली के पवन नेगी हैं जिन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी टीम में रहते हुए न सिर्फ धोनी का दिल जीता बल्कि अपने हरफनमौला प्रदर्शन से श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम में जगह भी बना ली। फिलहाल चेन्नई पर स्पॉट फिक्सिंग के कारण 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह धोनी की ही पारखी नजरें थीं जिन्होंने नेगी में कुछ देखा। या यूं कहें कि नेगी ने धोनी का ध्यान अपनी ओर खीचने में कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली के सादिक नगर में रहने वाले नेगी ने अमर उजाला से खुलासा किया धोनी ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया कि किस स्थिति में किस बल्लेबाज को कैसे गेंदबाजी करनी है। उन्होंने वैसा ही किया।

चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्हें धोनी ने मौका दिया। इस मैच में उन्होंने पांच विकेट झटके। लेकिन धोनी हमेशा उन्हें एक आलराउंडर के तौर पर देखना चाहते थे। आईपीएल में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छी बैटिंग कर उनके इस विश्वास को भी जीत लिया। धोनी जब दिल्ली में प्रैक्टिस के लिए आते हैं तो नेट पर नेगी को गेंद डालने के लिए भी बुलाते हैं।

फिलहाल वह रणजी में दिल्ली के लिए खेलते हैं। जबकि वह लिस्ट-ए और टी-20 मुकाबलों के लिए अन्य टीमों के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने 2012 और 2013 में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेला। फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए।

टीम इंडिया में चेन्नई सुपर किंग्स के छठे खिलाड़ी हैं नेगी

A profile on newcomer pawan negi

पवन नेगी के टीम इंडिया में जुड़ने के साथ ही आईपीएल में धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों की किस्मत कितनी चमकदार हो जाती है, इसे आसानी से समझा जा सकता है।

चेन्नई की टीम भले ही स्पॉट फिक्सिंग के कारण 2 साल का प्रतिबंध झेल रही हो लेकिन उसकी टीम से जुड़े खिलाड़ियों का टीम इंडिया में शामिल होने का रास्ता आसान हो जाता है। आज की तारीख की बात करें तो इस समय चेन्नई टीम से कप्तान धोनी समेत 6 खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं जो अगले हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मैदान पर उतर सकते हैं।

धोनी के अलावा सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा और पवन नेगी शामिल हैं। इसी टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी हैं जो भारतीय टीम के लिए खेलते हैं और सीमित ओवरों के मुकाबले में सफल भी रहे, वह लेकिन चोट के कारण मैदान से बाहर हैं।

खैर, नेगी विस्फोटक बल्लेबाजी भी करते रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए 9 मैचों से 173 रन बनाए थे। साथ ही 33.66 की औसत से 6 विकेट भी निकाले थे। नेगी ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ 2012 और 2013 में खेला। इसके बाद वह अगले साल चेन्नई की टीम से जुड़ गए। आईपीएल और चैंपियंस लीग टी-20 के खेले अपने 14 मैचों में नेगी ने 13 विकेट झटके हैं।

ओवरऑल देखें तो 56 टी-20 मैचों में उन्होंने 46 विकेट लिए हैं साथ ही 479 रन भी बनाए हैं। गेंदबाजी में उनका इकोनॉमी रेट 7.42 है। भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी-20 मैच 9, 12 और 14 को खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed