{"_id":"56e69f834f1c1b594a8b473a","slug":"a-leagal-notice-by-pakistan-to-shahid-afidi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरीदी की मुश्किले बढ़ी, पाक से मिला नोटिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफरीदी की मुश्किले बढ़ी, पाक से मिला नोटिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
भारत के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के मामले में पाक के टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी लगातार फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पहले सोशल मीडिया में उन पर शब्दों से हमले हुए, फिर पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने उन्हें आड़े हाथों लिया।
अब पाकिस्तान की ओर से उन्हें एक नोटिस भेजा गया है।
नोटिस लाहौर के एक वकील ने भेजा है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, लाहौर के एक वकील ने नोटिस के जरिए अफरीदी से जवाब मांगा है कि वह भारत से मिले प्यार को पाक से बेहतर किस आधार पर बता रहे हैं।