{"_id":"5f5ebd63ee82f02345530b1e","slug":"a-century-scored-in-12-years-from-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल में एक शतक लगा कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से, टीम में हैं एक से एक धाकड़ खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
12 साल में एक शतक लगा कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से, टीम में हैं एक से एक धाकड़ खिलाड़ी
Mon, 14 Sep 2020 06:16 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
कप्तान दिनेश कार्तिक
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सत्र में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम ने पांच में से चार मैच जीतने के बाद लगातार छह मैच गंवाए और काफी करीब से क्वालिफायर स्थान से चूक गई।
विज्ञापन
बावजूद इसके वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 56.66 की औसत से 510 रन जोड़े और वह उनके सबसे ज्यादा (11) विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे। बारह सीजन में टीम की ओर से केवल एक शतक लगा है।
विज्ञापन
विदेशी खिलाड़ियों में टीम के पास चमत्कारिक स्पिनर सुनील नारायण, बल्लेबाज इयोन मोर्गन और लीग से सबसे महंगे खिलाड़ी (15.5 करोड़ रुपये) तेज गेंदबाज पैट कमिंस के विकल्प हैं।
विज्ञापन
वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक की टीम के पास शुभमन गिल जैसा उभरता हुआ बल्लेबाज है जिन्हें ओपनिंग पर उतारा जा सकता है। सुनील नारायण और टॉम बैंटन उनके सलामी जोड़ीदार हो सकते हैं। केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 23 सितंबर को अबुधाबी में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
टीम: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (उप कप्तान), शुभमन गिल, टॉम बैंटन, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्ग्यूसन, रिंकू सिंह, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, निखिल नायक, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, संदीप वारियर, वरुण चक्रवर्ती और सिद्धेश लाड।
ताकत : ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के अलावा टीम के पास लोकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी और शिवम जैसे तेज गेंदबाजों की फौज है। स्पिन विभाग में सुनील नारायण के अलावा चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव हैं। वनडे विश्व कप विजेता इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन के अनुभव का फायदा मिल सकता है।
कमजोरी : गौतम गंभीर से कमान संभालने वाले कप्तान दिनेश कार्तिक पर बेहतर करने का दबाव है। पिछले सत्र में वह प्रभावित नहीं कर सके। टीम संयोजन को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। बल्लेबाजी क्रम को लेकर दुविधा की स्थिति है।
टीम का प्रदर्शन: 2008 : छठा स्थान, 2009 : 8वां, 2010 : छठा, 2011 : चौथा, 2012 : चैंपियन, 2013 : 7वां, 2014 : चैंपियन, 2015 : 5वां, 2016 : चौथा, 2017 : तीसरा, 2018 : तीसरा, 2019 : 5वां