फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   93 talents were selected from villages of Punjab On initiative of Harbhajan singh 1000 youths participated

Punjab: हरभजन की पहल पर पंजाब के गांव-देहात से छांटी गईं 93 प्रतिभाएं, ओपन ट्रायल में 1000 युवाओं ने लिया भाग

Fri, 23 Jun 2023 11:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Jun 2023 11:02 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद हरभजन पीसीए को अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस पाने की सलाह देते रहे हैं। वह चाहते हैं कि राज्य इकाई बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से मिलने वाले कोष का उचित उपयोग करे।

विज्ञापन
93 talents were selected from villages of Punjab On initiative of Harbhajan singh 1000 youths participated
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की सलाह पर पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) ने 'तेज गेंदबाजों का पूल' तैयार करने के लिए राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रायल का आयोजन किया जिसमें 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से कई ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने इस ट्रायल से पहले कभी 'लेदर गेंद' का इस्तेमाल नहीं किया था। पीसीए ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 10 से 21 जून तक हुए ट्रायल से 93 गेंदबाजों का चयन किया है। राज्यसभा सांसद हरभजन पीसीए को अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस पाने की सलाह देते रहे हैं। वह चाहते हैं कि राज्य इकाई बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से मिलने वाले कोष का उचित उपयोग करे।
विज्ञापन


इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हरभजन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि ज्यादातर राज्यों ने पहले ऐसा किया है। हमने इसे आयु-समूह तक सीमित रखने के बजाय ओपन ट्रायल का आयोजन किया। मैं चाहता था कि पीसीए तेज गेंदबाजी में नई प्रतिभाओं को खोजे। उन्होंने कहा, पंजाब में मजबूत कद-काठी वाले खिलाड़ी हैं और मैं यह मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि हमारे पास उमरान मलिक या कुलदीप सेन की गति वाले तेज गेंदबाज नहीं है। हमारी सोच यही है कि उन्हें बेहतर गेंदबाज बनने में मदद की जाए। हम पहले ही 16 से 24 आयु वर्ग के लगभग 90 खिलाड़ियों की पहचान कर चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में पंजाब राज्य की टीम में सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, बलतेज ढांडा जैसे मध्यम तेज गेंदबाज रहे हैं। उनकी गेंदबाजी की गति 125 किमी प्रति घंटे से लेकर 135 किमी प्रति घंटे तक है। वीआरवी सिंह के जाने के बाद से पंजाब को ऐसे तेज गेंदबाज नहीं मिले जो लगातार 140 से 145 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद डाल सके। सचिव दिलशेर खन्ना की अध्यक्षता में पीसीए ने छोटी और लंबी अवधि की योजनाओं के तहत प्रतिभाओं की तलाश करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता हरविंदर सिंह के साथ-साथ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मनप्रीत सिंह गोनी और गगनदीप सिंह को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed